Let’s travel together.

घोड़ा पछाड़ नदी की बाढ़ कई किसानों की फ़सले चौपट

0 112

  मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

सांची विकासखंड के कई गांवों के किसानों की घोड़ा पछाड़ नदी के उफान पर आने के कारण फसलें चौपट हो गई हैं। कई किसानों की फसलें पानी में बह गई हैं। जिससे किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है।
घोड़ा पछाड़ नदी के उफान पर आने से फसलें 24 घंटे से ज्यादा पानी में डूबी रहीं और जब गुरुवार की सुबह खेतों का पानी कम हुआ, तो फसलें काली पड़ चुकी थीं। फसलें खराब होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

नदी का जलस्तर बढऩे से नदी किनारे वाले खेतों में पानी भरने लगा था। 24 घंटे बाद बुधवार की सुबह से पानी कम होना शुरू हुआ और दूसरे दिन शाम तक खेत खाली हो गए थे। खेतों से पानी तो निकल गया, लेकिन उससे फसलों को हुए नुकसान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। फसलें काली पडकऱ खराब हो गई हैं, जिससे अब किसानों के हाथ कुछ नहीं आएगा और लागत भी पानी में चली गई। कई किसानों की फसलें तो पानी में बह गई हैं।
कोमल बाई, हेमराज कुशवाह, अमरचंद अहिरवार ,राधेश्याम साहू, मनोज साहू ,इमरती बाई ,शिवनारायण अहिरवार ,धन सिंह साहू ,प्रकाश सेन सहित अन्य किसानों की नदी के फसल बाढ़ में तबाह हो गई है। यह सभी किसान फसलों की स्थिति देखकर चिंतित हैं कि अगली फसल की बोवनी कैसे होगी। किसान फसलों का सर्वे कराने की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि नदी किनारे वाले गांवों के कई किसानों कई एकड़ की फसल खराब हुई है। राकेश साहू निवासी अंबाडी की जमीन केमखेड़ी में है 5 एकड़ में धान लगी हुई थी, शिवनारायण अहिरवार निवासी महुआ खेड़ा की 5 एकड़ में धान लगी थी कोमल बाई निवासी अंबाडी की 2 एकड़ में धान 3 एकड़ में सोयाबीन था। अमरचंद निवासी अंबाडी 5 एकड़ में सोयाबीन लगा था। इनके अलावा भी कई किसानों के खेतों में सोयाबीन और धान लगी थी इन सभी की जमीन केमखेड़ी नदी के आसपास थी इन लोगों को ज्यादा नुकसान हुआ है।

किसानों का कहना है कि हर साल ऐसी ही स्थिति बनती है जिससे हम लोगों को काफी नुकसान पहुंचता है जबकि प्रशासन द्वारा किसानों को कुछ सहायता नहीं पहुंचाई जाती है हम सभी किसानों को बाढ़ में जो नुकसान हुआ है उसकी प्रशासन द्वारा भरपाई की जाए।

इनका कहना हे

मैंने कई एकड़ में धान और सोयाबीन बोया था मगर घोड़ा पछाड़ नदी के बाढ़ में सब फसल खराब हो गई है। जिससे मुझे काफी नुकसान पहुंचा है।
लीला किशन कुशवाह ग्राम अंबाडी 
मैंने 5 एकड़ में धान लगाई थी वह नदी के बाढ़ में पूरी तरह से तबाह हो गई है जिससे मुझे काफी नुकसान हुआ है प्रशासन द्वारा इसकी भरपाई की जाए।
राकेश साहू अंबाडी

हर साल घोड़ा पछाड़ नदी की बाढ़ में हम किसानों की फसलें खराब हो जाती है प्रशासन किशोर ध्यान नहीं देता जिससे हमें हर साल काफी नुकसान हो रहा है इस साल भी नदी के बाढ़ में पूरी फसल तबाह हो गई है।
अमरचंद अहिरवार  अंबाडी 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811