Let’s travel together.

साप्ताहिक हाटबाजार मे फिरने वाले आवारा पशुओं और सांडों पर नहीं लग रही लगाम

0 97

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन 

नगर में आवारा पशुओं से तो लोग परेशान थे ही अब नगर भर मे आवारा सांडों ने भी अपना डेरा जमा डाला इनसे लोगों को खतरा बढ़ गया है।
इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है लगातार भारी बारिश हो रही है ।सडकों पर पहले से ही आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है अब नगर भर मे आवारा सांडों ने भी अपना डेरा जमा लिया है जिससे लोग भयभीत हो चले हैं ।आज गुरुवार को इस नगर में साप्ताहिक हाटबाजार लगाया जाता है ।इस हाटबाजार मे लोग अपनी दुकानें लेकर यहाँ लगाकर अपनी रोजीरोटी चलाते हैं इस हाटबाजार मे नगर वासियों सहित आसपास क्षेत्र के लोग अपनी सप्ताह भर की खाद्य सामग्री सहित अन्य वस्तुओं की खरीदारी कर लेते हैं इनमे पुरुषों सहित महिलाएं बच्चे भी बडी संख्या में पहुचते हैं परन्तु इस हाटबाजार मे प्रशासन द्वारा कोई सुरक्षा व्यवस्था नही जुटाई जा सकी ।जिस कारण हाटबाजार मे बडी संख्या में आवारा सांड भीडभाड मे घुस जाते है तथा दुकानों पर मुंह मारने से दुकानदार भी काफी परेशान रहते हैं यह सिलसिला लंबे अरसे से चल रहा है परन्तु प्रशासन को सुध लेने की फुरसत नहीं मिल पा रही हैं इन सांडों के विचरण करने से लोग भयभीत रहते है हालांकि पहले भी आवारा सांडों के मारने से अनेक लोग घायल हो चुके है तथा लोगों को अस्पताल तक पहुचना पडा इतना सब होने के बाद भी प्रशासन इन पर लगाम कसने की जहमत नहीं उठा सका है इसके साथ ही आडे दिनों में भी खाद्य पदार्थों की दुकानों पर मुंह मारते दिखाई देते है ।हालांकि ऐसा भी नहीं है कि इन आवारा सांडों से जिम्मेदार बेखबर हो परन्तु लोगो को राहत देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है इतना ही नहीं यह सांडों का भय तब और बढ जाता हैं जब यह सांड आपस में भिड जाते है ।इसके साथ ही सडकों पर जमने से वाहन चालकों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ हैं ।इन सांडों से लोग भयभीत तो हो ही रहे है साथ ही परेशानी उठाने पर भी मजबूर होना पड रहा है ।एक सब्जी विक्रेता काशीराम ने बताया कि यह पशु सब्जी दुकानों पर मुंह मार देते है जिससे हमें भगाने की मशक्कत करनी पड़ती हैं।
फल विक्रेता सुरेंद्र ने बताया कि सांडों से खासी परेशानी होती है परन्तु इनपर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
एक और व्यापारी ने बताया कि यह पशु जब दुकानों पर मुंह मारते हैं तब हम अपनी ग्राहकी छोड़ इन्हें भगाने मे ही समय बरबाद करते है कोई व्यवस्था नहीं है ।अनेक दुकानदारों ने इन पशुओं से होने वाली परेशानी बताई परन्तु प्रशासन को सुध लेने की फुरसत नहीं मिल पा रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |     चाय से शुरू हुए मामूली विवाद में देवर ने भाभी को डंडों से पीट – पीट कर मार डाला     |     थ्रेसर मशीन में फंसने से किसान की दर्दनाक मौत, सर धड से हुआ अलग     |     निजी गैस कंपनियों की बल्ले बल्ले     |     भोपाल के होशंगाबाद रोड की हालत खराब,एप्रोच रोड पर हुए बड़े बड़े गड्ढे     |     हरदा में सीएम :: मछली पालन से आय बढ़ाने का बड़ा प्लान     |     आकाशवाणी इंदौर द्वारा “लोकरंग उत्सव” का ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811