Let’s travel together.

TODAY::राशिफल रविवार 05 जून 2022

0 85

मेष राशि – परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। आपसी सदभाव रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। शैक्षिक कार्यों में परिश्रम की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। तनाव से बचें।

वृष राशि – मन परेशान रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियों में सुधार होगा। कुछ पुराने मित्रों से सम्पर्क हो सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मिथुन राशि – आत्मविश्वास में कमी आएगी। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक अशान्ति रहेगी, लेकिन वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार को गति मिलेगी। आय असन्तोषजनक रहेगी। वाहन सुख में कमी आएगी। विवादों से दूर रहें। सन्तान को कष्ट होगा।

कर्क राशि – मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ की स्थिति में भी सुधार होगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। माता से धन की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि – शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं यथावत रहेंगी। आय कम एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कन्या राशि – मानसिक शान्ति रहेगी। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। मानसिक कठिनाइयां बढ़ेंगी। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त होंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त्र होंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

तुला राशि – वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। माता-पिता का साथ मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। बातचीत में संयत रहें। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। क्रोध के अतिरिक्त से बचें। किसी सज्‍जन से भेंट हो सकती है। सन्तान से मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि – आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। तरक्की हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

धनु राशि – मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार मे परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार की समस्या बढ़ सकती हैं। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। स्थान परिवर्तन की सम्भावना है।

मकर राशि – मानसिक शान्ति रहेगी। जीवनसाथी का साथ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना है।

कुंभ राशि – आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। आय में कठिनाई एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। मित्रों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मीन राशि – मन प्रसन्न रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। कारोबार के सुधार से किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। सेहत का ध्यान रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     बक्सवाहा की बेटी बनी सहायक संचालक, परिवार का बढ़ाया मान     |     महाकुम्भ मेला क्षेत्र में आग :: 25 टेंट जले, ट्रेनों का संचालन भी रोका गया     |     अमित शाह ने म.प्र. में ई-समन प्रणाली की सराहना की-अरुण पटेल     |     भवन विहिन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बनाए जाएंगे भवन     |     देवनगर में स्वामित्व अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन     |     बालभारती में विदाई समारोह का आयोजन     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सीधी हॉस्पिटल में 96 स्लाइस सीमेन्स सीटी स्कैन का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को बैटरीयुक्त ट्राईसाइकिल प्रदान की     |     विधायक अनुज शर्मा ने किया 72 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण     |     अनुभूति कैंप में पहुंचे 128 बच्चे, वन्यजीवों की जानकारी ली: गौरा टेकरी में वन विभाग ने किया कार्यक्रम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811