Let’s travel together.

मोदी सरकार के 8 साल, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम” की प्रेस वार्ता संपन्न

0 344

80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज के साथ – साथ पिछले 8 वर्षों में 15 AIIMS खोले गए, हर जिले में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज : श्री रामपाल सिंह

रायसेन/बीते 8 वर्षो से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब कल्याण के सबसे बड़े संकल्प की सिद्धि में जुटी हुई है। पहले योजनाएं केवल कागज पर ही बनती थी। लेकिन आज किसी भी योजना की घोषणा से लेकर उसके लागू होने तक उसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाती है। चाहे वो प्रधानमंत्री आवास हो, उज्जवला योजना हो, स्वच्छता मिशन, स्वामित्व योजना, उजाला, आदि जैसे योजनाओं का लाभ सीधे आज जनता को मिल रहा है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार कर रही है। कोरोना संकट में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ आर्थिक मामलों को भी किसी देश ने हल किया तो वो भारत रहा। सबके सर्वांगीण विकास की परिकल्पना पर प्रतिबद्ध इस सरकार ने सामाजिक संवेदनाओं के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं । सशक्त, समरस, समृद्ध और साहसी भारत की तस्वीर आज हमारे सामने है।
यह बात भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में “मोदी सरकार के 8 साल, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम” के अंतर्गत पूर्व मंत्री एवं सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से रायसेन जिले के संगठन प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, सह कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर सहित प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार गण उपस्थित रहे ।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते श्री रामपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज का वितरण किया है।प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 1.22 करोड़ आवास स्वीकृत। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 2.3 करोड़ आवास स्वीकृत के साथ स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 11.22 करोड़ शौचालयों का निर्माण किया। हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत 6.2 करोड़ नए आवासों को पिछले 3 वर्षों में नल के पानी की सुविधा दी । प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 29.6 लाख रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को ऋण का वितरण ।
स्वास्थ्य सुविधाएं
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 3.2 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिला। 18 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी किए गए। विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 190 करोड़ से अधिक टीके मुफ्त में लगाए गए। पिछले 8 वर्षों में 15 AIIMS खोले गए। पिछले 8 वर्षों में लगभग 200 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए। प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं।

किसान कल्याण

श्री सिंह ने कहा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 11.30 करोड़ किसान परिवारों को 1.82 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि दी गई। 4 दिन पूर्व ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने शिमला में ‘पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी की। जिसमें मध्यप्रदेश के 82 लाख 25 हजार किसान लाभान्वित हुए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 37.52 करोड़ आवेदनों को बीमाकृत, 3 करोड़ से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड आवेदकों को 3.4 लाख करोड़ रुपए के क्रेडिट का लाभ मिला। एमएसपी के अंतर्गत अधिक फसलों को जोड़ा गया तथा एमएसपी लागत का डेढ़ गुना किया गया। नीम कोटेड यूरिया की पहल से कालाबाजारी रोकी गई, 23 करोड़ सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। डीएपी खाद पर सब्सिडी 1,200 रुपए प्रति बोरी की गई।

शिक्षा क्षेत्र में

श्री रामपाल सिंह ने कहा कि देश में शिक्षा को बदलने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की गई। पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत 1.32 करोड़ से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया। भारत में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) की संख्या में 24% की वृद्धि हुई। मेडिकल सीटों की संख्या में 80% की बढ़ोतरी की गई।

महिला सशक्तिकरण

श्री सिंह ने महिला सशक्तिकरण में कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत महिलाओं को 9 करोड़ से अधिक एलपीजी कनेक्शन दिए गए। जन धन खातों के माध्यम से 25 करोड़ महिलाएं बैंक से जुड़ी। 75 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 8 करोड़ महिला उद्यमियों को जोड़ा गया। स्टैंडअप इंडिया के तहत महिलाओं के नाम पर 80% ऋण दिए गए। सेना व सैनिक स्कूलों में महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिया।

अधोसंरचना

श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की गति में 208% की बढ़ोतरी, 2013-14 में 12 किलोमीटर प्रतिदिन से आज 37 किलोमीटर प्रतिदिन हई। 80 नए हवाईअड्डों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 27 शहरों में 63 किलोमीटर प्रति वर्ष की गति से मेट्रो रेल का निर्माण किया जा रहा है, 4.46 लाख से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए। भारत नेट पहल के तहत मार्च 2022 तक 1.75 लाख ग्राम पंचायतों में ब्रॉडबैंड इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार

अर्थव्यवस्था

श्री सिंह ने कहां की 8.2% की विकास दर के साथ भारत दुनिया में सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। वर्ष 2021-22 में 583.57 अरब का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश। पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 18.6 लाख करोड़ मूल्य के 34.43 करोड़ ऋण स्वीकृत हुए। विश्व का सबसे बड़ा कर सुधार जीएसटी के बाद देश के विकास के लिए रिकॉर्ड कर संग्रह; अप्रैल 2022 में 1.68 लाख करोड़ रुपए का संग्रह। 5 लाख रुपए तक की सालाना आय वाले लोगों को आयकर से मुक्त किया।

सुरक्षा एवं सांस्कृतिक बदलाव

श्री सिंह ने कहा बताया कि उत्तर पूर्व में हिंसा को समाप्त करने के लिए विभिन्न विद्रोही समूहों के साथ प्रमुख शांति समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। भारत के सर्वाधिक लंबाई वाले रेल एवं सड़क पुल बोगीबील पुल और जिरीबाम-तुपुल- इंफाल रेलवे लाइन पर दुनिया के सबसे ऊंचे गईट रेल पुल का निर्माण पूरा हुआ। पूर्वोत्तर राज्यों में विद्रोह की घटनाओं में 74% को कमी और सुरक्षा बलों में हताहतों की संख्या में 60% की कमी हुई। भारत की सुरक्षा को सुदृढ़ किया गया जिससे देश में आतंकवादी घटनाओं में कमी आई। जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कम हुई। वर्ष 2018 में घुसपैठ 143 थी जो वर्ष 2021में सिर्फ 28 तक रह गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राम मंदिर का निर्माण शुरू कर करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का सम्मान किया। श्री काशी विश्वनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम का नवीकरण किया, अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू-कश्मीर का भारत में एकीकरण किया। ट्रिपल तलाक की प्रथा का अंत कर मुस्लिम महिलाओं को राहत पहुंचाई।

बाबा साहेब अंबेडकर के सम्मान

श्री सिंह ने कहा कि सविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के सम्मान में पांच स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया। दिवस के रूप में घोषित किया। बाबासाहेब अंबेडकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 26 नवंबर को संविधान, सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टॅच्यू ऑफ यूनिटी को राष्ट्र को समर्पित किया। भगवान बिरसा मुंडा के संग्राहलय का निर्माण किया एवं उनकी जन्मतिथि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811