-खरवई में “मन की बात” कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, संगठन महामंत्री अजय जामवाल हुए अभिभूत
रायसेन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का प्रभाव सांची विधानसभा के ग्रामीण अंचलों में भी गहराई से देखा गया। इसी क्रम में रविवार को सांची विधानसभा के खरवई मंडल के बूथ क्रमांक 88 पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अजय जामवाल ने स्थानीय नागरिकों के साथ बैठकर “मन की बात” सुनी।

कार्यक्रम के उपरांत श्री जामवाल ने आमजन और कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनके उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह राष्ट्र के कोने-कोने में जनसंवाद का सशक्त माध्यम है। आज महिलाओं और ग्रामीण नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखकर यह स्पष्ट होता है कि प्रधानमंत्री जी का संदेश हर दिल तक पहुंच रहा है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने श्री जामवाल का स्वागत करते हुए उन्हें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से मिलवाया। प्रदेश मंत्री श्री लोकेन्द्र पाराशर, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह, सांची विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीना, मंडल प्रभारी श्री राकेश

तोमर, बूथ अध्यक्ष श्री मनपूर्ण राय, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू और मीडिया विभाग से श्री सी.एल. गौर सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और युवा उत्साहपूर्वक शामिल हुए। वक्ताओं ने “मन की बात” के प्रेरणादायक विचारों को जनसेवा की दिशा में उपयोगी बताते हुए इसे राष्ट्र निर्माण की चेतना का स्रोत कहा।
न्यूज सोर्स – हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी0रायसेन