मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
प्रदेश मे हरियाली बनाए रखने व पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए सरकार की मंशा के अनुरूप हरित आवरण में वृद्धि हेतु जन आंदोलन के माध्यम से रिकॉर्ड स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है। पौधा रोपण के साथ ही बड़ा होने तक उनकी देखभाल करने की शपथ भी ली जा रही है।
हरियाली बनाए रखने के उद्देश्य पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय दीवानगंज में स्काउट गाइड ,छात्र-छात्राओं, शिक्षक और संकुल प्रभारी प्रीति कहार द्वारा स्कूल प्रांगण, स्कूल की बाउंड्री वॉल के समीप कई प्रकार के पौध रोपण किए गए। साथ ही उनकी देखभाल और बड़ा होने तक सुरक्षा के उपाय भी किए गए। ताकि बड़ा होकर स्कूल प्रांगण में पेड़ बन सके।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम का विशेष अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई।जिसके अंतर्गत हर नागरिक को अपनी मां या धरती मां के नाम पर एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।