मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
प्रदेश मे हरियाली बनाए रखने व पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए सरकार की मंशा के अनुरूप हरित आवरण में वृद्धि हेतु जन आंदोलन के माध्यम से रिकॉर्ड स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। वृक्ष रोपण के साथ ही बड़ा होने तक उनकी देखभाल करने की शपथ भी ली जा रही है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम का विशेष अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई।जिसके अंतर्गत हर नागरिक को अपनी मां या धरती मां के नाम पर एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

साथ ही क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य सेजिला विधिक सेवा प्राधिकरण में न्यायाधीश श्रीमती हर्षिनी यादव , जिला विधिक प्राधिकरण अधिकारी अनीस अब्बासी, निनोद पंचायत कर्मी ,नरखेड़ा सरपंच रामदयाल लोधी, सचिव लक्ष्मी नारायण शाक्या , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित ग्रामीणों ने पौधारोपण ग्राम पंचायत प्रांगण में किया गया। ताकि क्षेत्र में हरियाली बनी रहे।