Let’s travel together.

राज्य सरकार की पंचायतों के प्रति उपेक्षा असहनीय -अशोक सेगर

0 222

मनोज कुमार द्विवेदी

भोपाल /मैहर ।मध्यप्रदेश के धर्म नगरी मैहर में मध्य प्रदेश राज्य पंचायत परिषद द्वारा जिला मैहर में सरपंच महा सम्मेलन का बृहद आयोजन कर  त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिधियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष संयुक्त रूप से 24 सूत्री ज्ञापन राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के दौरान परिषद को राष्ट्रीय नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जादौन, श्री शीतला शंकर विजय मिश्र मुख्य महामंत्री राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, महेंद बुंदेला सचिव उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि विगत वर्ष 23 जुलाई 2024 को प्रदेश के 15 हजार से अधिक सरपंच गण अम्बेडकर पार्क भोपाल में एकतृत हुए थे। जिसमें मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, एवं पंचायत -ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह को ग्राम पंचायतों के सरपंचों की ओर से 28 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया था। उपस्थित मंत्री गणों ने प्रदेश के सरपंचों को विश्वस्त किया था कि उनकी मांगे मानी जाएगी, लेकिन एक वर्ष पूर्ण हो गया है। और 28 सूत्री मांग पर शत प्रतिशत अमल सरकार के द्वारा नहीं किया गया है।

जिसको याद दिलाने हेतु 23 जुलाई 2025 को प्रदेश के हजारों सरपंच गण, जिला मैहर के पटेल मैरिज गार्डन, जनपद पंचायत के पास आयोजित सरपंच महासम्मेलन में उपस्थित हुए।

सरकार के वायदानुसार पूर्व 28 सूत्री ज्ञापन को अमल में लाने कि मांग कि गई और पंचायती राज को पूर्ण रूप से प्रदेश में लागू किये जाने के मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें निष्कर्ष निकल कर आया कि भारतीय संविधान से 29 प्राप्त अधिकार को त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिधियों को जुट होकर मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद संबद्ध अखिल भारतीय पंचायत परिषद दिल्ली के नेतृत्व में मध्यप्रदेश कि राजधानी भोपाल में इतिहास आंदोलन किया जाय। जिसकी तैयारी हेतु मध्यप्रदेश के समस्त जिलों का प्रदेश पदाधिकारी गणों द्वारा प्रवास किया जाना चाहिए। महा सम्मेलन में यह बात गुजी कि मध्यप्रदेश में पंचायती

राज संस्थाएँ संवैधानिक अधिकार पाकर भी राज्य सरकार की उपेक्षा के कारण सफलता हासिल नहीं कर पा रही हैं। महात्मा गांधी जी के ग्राम स्वराज का सपना साढ़े सात लाख गाँवों के भारत के भविष्य को उज्ज्वल करना था। लेकिन यह काम लोक सभा और विधान सभा के सदस्यों एवं स्वार्थी राजनीतिज्ञों के कारण बाधित हो रहा है। त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों पदाधिकारियों एवं ग्राम वासियों के कंधों पर 78 वर्ष के बाद लोकतंत्र की रक्षा का भार और पंचायती राज जो जर्जर और विखंडित अवस्था में है ।

मुख्य अतिथि श्री अशोक जादौन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय पंचायत परिषद दिल्ली, विशिष्ट अतिथि मुख्य महामंत्री श्री शीतला शंकर विजय मिश्र, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार यादव, विशिष्ट अतिथि श्री गौरव पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत दमोह, श्री महेंद्र सिंह बुंदेला राष्ट्रीय सचिव, श्री अशोक सिंह सेंगर प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद, श्री अजय गोटिया प्रदेश अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य संघ, जालम सिंह पटेल अध्यक्ष मध्य प्रदेश जनपद अध्यक्ष संघ, श्री विनोद त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद, श्रीमती प्रीति सिंह राठौर अध्यक्ष महिला मोर्चा मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद, सुरेंद सिंह सोलंकी प्रदेश महासचिव मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद,बद्रीदास बैरागी, प्रदेश महासचिव, शरद पाराशर प्रदेश महासचिव, पुष्पेंद्र देशमुख प्रदेश महासचिव, नरेंद्र सिंह चौहान प्रदेश प्रवक्ता, श्री जितेंद्र राहंगडाले प्रदेश महासचिव, श्री धीरेन्द सिंह प्रदेश सचिव, श्री हेमराज चौहान प्रदेश संगठन मंत्री,जिला अध्यक्ष मैहर श्री विजय पटेल और जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य सरपंच, पांच, के अलावा संगठन के जिला अध्यक्ष,ब्लाक अध्यक्ष के उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |     शिक्षा विभाग के मौन समर्थन से निजी स्कूल खुलेआम बेंच रहे ड्रेस किताब कॉपियां     |     बारिश से पहले खतरे की घंटी,  गली में मौत बनकर खड़ा जर्जर कच्चा मकान     |     6 साल में भी नहीं बना रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, रोज जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे ग्रामीण, विद्यार्थी      |     शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811