Let’s travel together.

हरियाली अमावस्या पर सर्किल जेल में हुआ पौधारोपण, 100 पौधे लगाए गए

0 67

– एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत जेल परिसर हुआ पौधारोपण

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी की सर्किल जेल में गुरुवार को हरियाली अमावस्या के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरीतिमा संवर्धन अभियान को मूर्तरूप देते हुए एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम अन्तर्गत अपना घर आश्रम के संचालक रमेश चंद्र अग्रवाल, आरसी आर्य जेल अधीक्षक, आरएस पाण्डेय उप अधीक्षक तथा संपूर्ण स्टाफ एवं व्यक्तित्व परिष्कार शिविर के दल द्वारा डॉ. पीके खरे, जिला समन्वयक, शम्भू दयाल पाठक एवं उनके साथ पधारे समाजसेवी के संयुक्त प्रयास से जेल परिसर सर्किल जेल शिवपुरी में वृहद वृक्षारोपण किया गया।
वृक्षारोपण के अंतर्गत पीपल, बरगद, नीम, जामुन, गुलमोहर, शीशम, अमलतास, कनेर, सहजन, आदि विभिन्न प्रकार के लगभग 100 पौधे लगाए गए। जेल अधीक्षक ने समस्त स्टाप को वृक्षों की सुरक्षा हेतु शपथ भी दिलवाई गई। वृक्षारोपण कार्य वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811