Let’s travel together.

पर्यावरण संरक्षण को लेकर फोटोग्राफर वेलफेयर सोसाइटी ने किया पौधरोपण

0 93

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी शहर के पटेल पार्क में स्थित फोटोग्राफरों ने पौधेरोपण कर हरियाली का दिया संदेश। पर्यावरण को बचाने के लिए फोटोग्राफर वेलफेयर सोसाइटी ने किया पटेल पार्क में वृक्षारोपण, शनिवार को पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पटेल पार्क के संरक्षक अशोक अग्रवाल वरिष्ठ पत्रकार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित हुआ,और उन्होंने बताया पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण पर जोर दिया,और कहा नए पौधे और पेड़ लगाना यह न केवल पर्यावरण को बचाने का एक प्रभावी उपाय है बल्कि जीवन को सुरक्षित सुन्दर और संतुलित बनाने का साधन है, वृक्षारोपण से न केवल प्रकृति हरि भरी रहती है बल्कि जीवन दायनी ऑक्सीजन भी प्राप्त होती है वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।वह हमें फल फूल छाया लकड़ी औषधीय और सबसे महत्वपूर्ण शुद्ध वायु प्रदान करते हैं और प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ाते हैं। पौधे पर्यावरण को संतुलित रखते हैं और कार्यक्रम का संचालन विवेक श्रीवास्तव ने किया और सबसे पहले मुख्य अथितियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं स्वागत सम्मान के बाद सभी फोटोग्राफरों ने मुख्य अथितियों के साथ पटेल पार्क में वृक्षारोपण किया। फोटोग्राफर साथियों में मौजूद सीनियर एवं उवा फोटोग्राफर ब्रज दुबे , धर्मेंद्र जोशी, विवेक श्रीवास्तव , रवि चौहान, फारुख खान, सुनील कुशवाह, राहुल भोला, सतीश शाक्य, मुकेश यादव, नीरज वामव्या,सुनील जाटव,मनीष कुशवाह, खालिद खान, विष्णु शाक्य,राजेंद्र कुशवाह, विनोद कुशवाह, राजेंद्र चौधरी,मुकेश सागर, अनिल दिवाकर आदि अन्य फोटोग्राफर उपस्थित थे कार्यक्रम के समापन के बाद आभार व्यक्त ब्रज दुबे द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811