रायसेन। रायसेन जिले के सिलवानी तहसील अंतर्गत ग्राम धनगवां के आदिवासी परिवार के साथ बेरूआ के दबंगों द्वारा आयें दिन गाली गलौज एवं अड़ीबाजी कर प्रताड़ित किया जा रहा हैं। पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार के ऑफिस ऑफिस चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। पुलिस का पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशील नजर नहीं आ रही हैं। जिससे दबंगों हौसले बुलंद हैं।
पीड़ित आदिवासी परिवार के संतोष आदिवासी पिता हल्केवीर आदिवासी ने कहा है कि वेरुआ के राजा रघुवंशी, जितेन्द्र रघुवंशी द्वारा भंगी चमार आदिवासी गोंड मां बहिन की गंदी गंदी गालियां देकर आड़ीबाजी, गुण्डागर्दी दादागिरी डरा धमका कर साढे पांच लाख रूपये की मांग कर रहे। नही दिये तुम्हारे परिवार तुम्हारे पति संतोष को जान से मार देंगे। तुम्हारे गांव के घर को जला देंगे। पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस, एसडीओपी के साथ साथ पुलिस अधीक्षक रायसेन के समक्ष एवं राष्ट्रपति को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई हैं। हाल ही में आजाक पुलिस द्वारा दबंगों की सांठगांठ कर पीड़ित परिवार के विपरित बयान दर्ज किया गया था। लेकिन आजाक पुलिस के विवेचना अधिकारी ने उल्टा दबंगों से समझौता करने का दबाव बनाने की कोशिश की। उचित न्याय नहीं मिलने पर गत मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रायसेन के कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई हैं। लेकिन अभी तक दबंगों के खिलाफ पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं किया हैं।

पीड़ित आदिवासी परिवार ने पुलिस से उचित कार्रवाई कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
उल्लेखनीय हैं कि पीड़ित आदिवासी परिवार को उचित न्याय नहीं मिलने के चलते दबंगों के हौसले बुलंद हैं। वे पीड़ित परिवार को आयें दिन धमकी दे रहे हैं।