Let’s travel together.

नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत पुलिस पहुंची सीएमराइज स्कूल

0 41

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

15 जुलाई से 30 जुलाई तक पुलिस के तत्वावधान में जारी नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत आज सांची पुलिस सीएमराइज स्कूल पहुंची ।थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी के नेतृत्व में स्कूली छात्रों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार को दूर करने संदेश दिया ।इस अभियान के तहत थाना प्रभारी श्री त्रिपाठी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे की लत गंभीर बीमारियों से भी ज्यादा गंभीर होती है हमें व हमारे परिवार को नशे से दूर रहने के प्रयास जरूरी है ।नशा हमें व हमारे परिवार को बर्बाद कर देता है तथा इससे हमारे परिवार उजड जाते है हमें व हमारे परिवार को उन्नत जीवन गुजारने व हमारे परिवार को एक साथ रहने के लिए जरूरी है नशे से दूर रहे नशा हमारे मानसम्मान को भी तहसनहस कर देता है छात्रों से उन्होंने नशे जैसी गंभीर बीमारी से दूर रहने की जरुरत है इसके साथ ही हमें अपने परिवार को भी इससे सुरक्षित रहने की जरुरत है साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते है बच्चों को अपने घर अपने मुहल्ले अपने गांव अपने शहर में नशे के इस अभियान को लगातार आगे बढाने की जरुरत है जिससे हम व हमारे परिवार के साथ ही हमारा मुहल्ला हमारा गांव हमारा शहर सुरक्षित रहे ।सभी छात्रों को नशे के विरुद्ध इस अभियान में संकल्प लेकर समाज से पूरी तरह नशे से सुरक्षित रहने की जरूरत है ।छात्र नशे के विरुद्ध जंग छेड कर अहम भूमिका निभा सकते है ।हमारा प्रयास है समाज नशा मुक्त हो तथा समाज उन्नत हो । एवं इस अभियान मे हम सफल हो ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811