शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन
मछली पकड़ने पर प्रतिबंध 15 जून से 15 अगस्त तक रहता है , क्योंकि ये समय मछलियों के प्रजनन का होता है और वो अंडों पर होती है। इसलिए इस समय मछली पकड़ने पर अपराध कायम होता है। प्रशासन द्वारा सख्ती मछली के शिकार को रोका जाता है।
इसकी सूचना कलेक्टर द्वारा जारी किए जाने के बाद भी बड़े पैमाने पर शिकारी मछली पकड़ने के लिए बीना नदी एवं सेमरी नदी के विभिन्न घाटों पर अपनी जान जोखिम में डालकर जा रहे हैं।प्रतिदिन 50 से अधिक लोग बलिया – डोर या जाल लेकर जाते हैं और नदियों के घाटों पर मछली पकड़ते हैं।

एक शिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि उन्हें मालूम है कि प्रतिबंध लग चुका है। लेकिन सख्ती नहीं होने के कारण वो लोग प्रतिदिन मछली पकड़ने बीना नदी एवं सेमरी नदी सहित क्षेत्र की अन्य नदियों पर भी जाते हैं। जब मछली पकड़कर उसे बनाने के लिए काटते है तो मछली के पेट से हजारों अंडे निकलते है।इन दिनों बड़े स्तर पर मछली का शिकार चल रहा है।