अनुराग शर्मा सीहोर
सायबर सेल, सीहोर पुलिस ने गुम हुए 165 स्मार्ट मोबाइल्स को सायबर सेल द्वारा खोजकर, मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले में विभिन्न कारणों से नागरिकों के गुम हुए मोबाइलों की खोज हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में सायबर सेल सीहोर टीम ने अभियान चलाकर कुछ माह में ऐसे 165 गुम मोबाइल्स ढूंढकर संबंधित वास्तविक मालिकों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष बुलाकर सायबर सेल कार्यालय में सुपुर्द किए
लक्की ने बताया हैं कि कृष्णा सेल्सियन में गरबा खेलने जाया करती थी उसी दौरान मेरा मोबाइल वहां गिर गया, मैंने तो मान लिया था कि अब मुझे मोबाइल कभी नहीं मिलेगा लेकिन जब सायबर सेल एसपी ऑफिस से कॉल आया कि आपका मोबाइल मिल गया है, यह सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई आज इन्होंने मुझे मेरा मोबाइल लौटा दिया मैं बहुत खुश हूं