Let’s travel together.

सुरक्षा के नाम पर लगाई गई रैलिंग बन रही जानलेवा, दुर्घटनाओं में अब तक कई जानें गई 

0 63

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से लगाई गई लोहे की रैलिंग अब लोगों की जान की दुश्मन बनती जा रही है। सड़क के दोनों ओर नेशनल हाईवे विभाग द्वारा लगाई गई यह रैलिंग अब तक दर्जनों हादसों की वजह बन चुकी है। दुर्घटनाओं में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है तो कई आज भी अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यह रैलिंग वाहन चालकों की दृष्टि बाधित करती है और दुर्घटना के समय राहत की जगह खतरा बन जाती है। कई जगह यह रैलिंग वाहन टकराने से ध्वस्त हो चुकी है, तो कई स्थानों से इसे असामाजिक तत्व उखाड़ ले गए हैं। इससे सरकार को लाखों रुपए का नुकसान भी हो चुका है।
गौरतलब है कि जब यह रैलिंग लगाई जा रही थी, तब ही नागरिकों ने इसका विरोध किया था, लेकिन विभाग ने इसे नजरअंदाज कर दिया। आज परिणाम यह है कि यह रैलिंग नगर की छवि को भी धूमिल कर रही है। कई बार एनएच विभाग से इस रैलिंग को हटाने की मांग की, लेकिन वे गंभीर नहीं हैं।
भाजपा नेता विक्रम प्रताप सिंह ने भी इस रैलिंग को दुर्घटना का कारण बताते हुए तत्काल हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा, “सुरक्षा के नाम पर हो रहे हादसे अस्वीकार्य हैं, विभाग को अब और देरी नहीं करनी चाहिए।”
अब देखना यह है कि विभाग कब तक इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेता है, या फिर रैलिंग यूं ही मासूम जानें लेती रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     वन विभाग की बड़ी कार्यवाही भूसा बनाने वाली मशीन ट्रैक्टर ट्राली जप्त     |     सतगुरु पब्लिक स्कूल शहडोल की पूर्व छात्रा सिमरन साहू ने रचा इतिहास     |     सिलवानी वन परिक्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, सागौन चिरान के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार     |     आसमान से गिरी भारी वस्तु, मकान में हुआ विस्फोट, मकान क्षतिग्रस्त, एक महिला घायल     |     पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बंद को पूर्ण समर्थन, गलियों में भी दुकानें बंद     |     खेतो में नरबाई जलाने को लेकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा हुए सख्त, लापरवाह 26 किसानों पर एफआईआर दर्ज     |     नरवाई की आग ने मचाई तबाही, टपरे सहित दो मवेशी जलकर राख     |     पहलवामा हमले ने झकझोरा देश को: हर ओर शोक, निंदा और आक्रोश     |     बेगमगंज में  भूसा खरीदी केंद्र में लगी आग, करीब 5 लाख का भूसा जलकर हुआ खाक      |     जान जोखिम मे डाल रेलवे लाइन पार कर स्कूल के हेडपंप कई लाते हे ग्रामीण पानी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811