Let’s travel together.

सेमरा बनखेड़ी मार्ग 3 साल में भी बनकर नहीं हुआ तैयार,बारिश में 10 गांव के ग्रामीण परेशान

0 53

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे से सेमरा होते हुए बनखेड़ी तक लगभग 4.50 किलोमीटर मार्ग 475.86 लाख रुपए से बन रहा है। ठेकेदार कछुआ की चाल से रोड पर कार्य कर रहा है रोड को बनते हुए 3 साल हो गए। मगर अभी तक रोड कंप्लीट नहीं हुआ है। ठेकेदार ने सेमरा से भोपाल विदिशा हाइवे तक 1 किलोमीटर मार्ग पर डामर कर दिया है। मगर सेमरा मरघट से लेकर रेलवे स्टेशन दीवानगंज टपरिया तक अभी भी कच्चा पड़ा हुआ है। एक से डेढ़ किलोमीटर का मार्ग अब बारिश में दलदल का रूप लेने लगा है।
वीरेंद्र सिंह लोधी,जसवंत लोधी ,भगवान सिंह लोधी ,मुकेश लोधी, सलमान खान ,राहुप खान , जितेंद्र जाटव, बाबूलाल साहू,हरि पटेल लोधी, महेश लोधी आदि ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार लगातार रोड पर काम नहीं कर रहा है जिससे हम लोग परेशान हो रहे हैं। साल भर में 6 महीने काम चालू रहता है 6 महीने के लिए बंद कर देता है। ठेकेदार ने जगह-जगह पुलिया का निर्माण कराया है मगर रोड को समतल नहीं किया जिस कारण पुलिया के ऊपर जब वाहन लेकर चढ़ते हैं तो पुलिया में ट्रैक्टर ट्राली अड जाते हैं। जिससे गिरने का डर बना रहता है। ठेकेदार ने रोड को टुकड़ों में बनाकर छोड़ दिया है अब भोपाल विदिशा हाईवे तक जाने में कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। दूसरे गांव के बच्चे पीएम श्री हाई स्कूल सेमरा तक कीचड़ में से होकर जाना पड़ रहा है। बच्चों की ड्रेस खराब हो जाती है कई बच्चे तो कीचड़ में गिर भी जाते हैं।

ठेकेदार ने 3 साल में भी 4.50 किलोमीटर का रोड अभी तक बनकर तैयार नहीं किया है। अब बारिश प्रारंभ हो गई है बारिश में बनखेड़ी सेमरा होते हुए भोपाल विदिशा तक बनने वाला मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया जिससे 10 गांव के ग्रामीणों का रास्ता बंद हो गया है। अब कई गांव के ग्रामीण अपनी मोटरसाइकिल से कीचड़ में फसते हुए नजर आएंगे। ठेकेदार को जहां पर कीचड़ हो रही है उस जगह पर गिट्टी डाल देना चाहिए जिससे आने-जाने वाले ग्रामीणों रास्ता बंद ना हो। अगर बारिश में रास्ता बंद हो जाएगा तो 10 गांव के ग्रामीण का आना-जाना बंद हो जाएगा। उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। गर्भवती महिलाओं और बीमार व्यक्ति को ले जाने में पूरी बारिश पर कठिनाई आएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |     बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता,फसल खराब होने के आसार     |      23 साल बाद रामलीला का आयोजन,  पहले दिन राम जन्म की कथा का मंचन      |     बालमपुर घाटी में लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल ट्राला खाई में घुसा     |     वीरांगना महारानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर  निकाली बाइक रैली     |     ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, कटाई से पहले फसलों पर संकट     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला पीड़ितों ने नहीं खुलने दिया बैंक     |     इतिहास और प्रकृति के संगम सानौधा की पहचान थी झूला पुल     |     तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811