– नफरत के सौदागरों के मुंह पर मारा करारा तमाचा
सुरेंद्र जैन धरसीवां
पृथक छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्न दृष्टा स्वाधीनता सेनानी डॉ खूबचंद बघेल की जन्म व कर्मभूमि सिलयारी में मोहर्रम के पावन पर्व पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती सरोज चंद्रवंशी एवं सरपंच श्रीमती रुक्मिणी सहित कई हिन्दुओं ने रक्तदान कर प्रेम भाईचारे का शुभ संदेश देते हुए नफरत के सौदागरों के मुंह पर करारा तमाचा मारा है।
नफरत के सौदागरों के मुंह पर करारा तमाचा इसलिए क्योंकि धरसीवां विधानसभा के इस गांव में नफरत के सौदागरों कई बार गांव के अमन चैन को निगलने का असफल प्रयास कर चुके हैं लेकिन पृथक छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्न दृष्टा डॉ खूबचंद बघेल की इस जन्म व कर्मभूमि पर नफरत के सौदागरों को कभी कामयाबी नहीं मिली है इसके पीछे भी बड़ा कारण है कि डॉ खूबचंद बघेल अपने जीवित रहते हुए किसानों के सहयोग एवं स्वयं के तन मन धन से 1962में ही सिलयारी में स्कूल की स्थापना कर चुके थे जो आज डॉ खूबचंद बघेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नाम से हजारों बच्चों को शिक्षित कर रहा है डॉ खूबचंद बघेल आपसी सद्भाव से गांव शहर राज्य ओर देश की तरक्की की अवधारणा मन में लिए उसे मूर्तरूप देने में लगे रहे उनकी विचारधारा यही थी कि लोग शिक्षित होंगे तो कभी कोई न उनमें नफरत फैला पाएंगे न कोई गुलाम बना पाएंगे यही कारण है सिलयारी में कई बार हिन्दू मुस्लिमों के बीच नफरत फैलाने के प्रयास हुए लेकिन वह सफल नहीं हुए।

मोहर्रम पर अपनाए डॉ खूबचंद बघेल के आदर्श
इमाम हुसैन की शहादत के पावन पर्व मोहर्रम पर सांप्रदायिक सद्भाव प्रेम भाईचारे का शुभ संदेश देते हुए स्वाधीनता सेनानी डॉ खूबचंद बघेल के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए जिला पंचायत सभापति ओर भाजपा नेत्री श्रीमती सरोज चंद्रवंशी ने रक्तदान किया इसके साथ ही सरपंच श्रीमती रुक्मणि साहू विजय कुमार साहू समाज सेवी दीपक अग्रवाल सहित कई हिन्दुओं ने रक्तदान कर प्रेम भाईचारे और सभी धर्मों का सभी त्यौहारों का सम्मान करने का शुभ संदेश दिया इस मौके पर स्थानीय पत्रकार उस्मान सैफी सहित कई मुस्लिम भाइयों बहिनों ने भी रक्तदान किया ।
मुस्लिम जमात द्वारा इमाम हुसैन की शहादत में मनाए जाने वाले मोहर्रम के पावन पर्व पर समाज की ओर से धरसीवा में भी लंगर लगाया गया ओर हर्षोल्लास से क्षेत्र में मोहर्रम पर्व मनाया गया।