Let’s travel together.

मुड़ियाखेड़ा में आगजनी से 60 एकड़ की फसल स्वाहा, हिनोतिया खास में भी आगजनी से नुकसान

0 777

प्रशासन कर रहा नुकसान का आकलन

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले की गैरतगंज तहसील में शनिवार को दो अलग अलग स्थानों पर आगजनी की घटनाओ में खेतों में खड़ी गेहूं की फसलें बड़े पैमाने पर स्वाहा हुई है। वही इन घटनाओ में कृषि यंत्र सहित अन्य सामग्री को भी नुकसान हुआ है। दोनों ही स्थानों पर स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।


शनिवार को हुई आगजनी की घटना में क्षेत्र के ग्राम मुड़ियाखेड़ा में एक दर्जन किसानों की फसलें आगजनी की भेंट चढ़ गई। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे घटित घटना में एक दर्जन किसानों की लगभग 60 एकड़ भूमि में खड़ी गेंहू की फसल जलकर खाक हो गई है।

 

आगजनी की इस घटना में किसान अविदा बी 6 एकड़, महाराज सिंह 4 एकड़, भैरोसिंह 2 एकड़, केशर 2 एकड़, माधो सिंह 8 एकड़, हरभजन 6 एकड़, भाई मियां 5 एकड़, आरिफ 4 एकड़, मोहर सिंह 5 एकड़, विनीत बाई 2 एकड़, हरिसिंह 4 एकड़, देवेंद्र की10 एकड़ भूमि के खड़ी फसल जलकर खाक हुई है। घटना के बाद रायसेन से फायरब्रिगेड एवं किसानों ने कृषि यंत्रों की सहायता से आग पर काबू पाने की बमुश्किल कोशिश की। पर आग बुझते बुझते 60 एकड़ की भूमि में खड़ी फसल स्वाहा हो चुकी थी। घटना के बाद नायब तहसीलदार शैलेश सिंह राजपूत अपने अमले के साथ मौके पर पहुंचे तथा नुकसान का आकलन शुरू किया।

दूसरी घटना शनिवार को ग्राम हिनोतिया खास में घटित हुई। यहां भी अज्ञात कारणों से वीरेन्द्र साहू के खलियान में आग लग गई। जिसमें किसान का खलियान में रखे कृषि यंत्र, टेंट हाउस की सामग्री, अनाज सहित अन्य सामान बड़े स्तर पर जल गया। इस घटना के बाद आग ने विकराल रूप लेकर खेतो में तांडव मचाना शुरू कर दोये तथा देखते ही देखते आग आसपास के खेतों में पहुंचकर ग्राम पास के ग्राम बांसा देही पहुंच गई। तथा किसान वीर सिंह साहू, सलमान साहू एवं राजेश ठाकुर की खेत मे खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया। इस घटना में भी लाखों के नुकसान होने का अनुमान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |     चाय से शुरू हुए मामूली विवाद में देवर ने भाभी को डंडों से पीट – पीट कर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811