Let’s travel together.

स्कूलों में बच्चों को तिलक लगाकर फूल माला पहनाकर किया स्वागत

0 82

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

शासकीय पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज मै प्रवेश उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप मै ग्राम दीवानगंज के सरपंच गिरजेश नायक, संस्था प्रभारी टीडी मेश्राम ने छात्र छात्राओं को तिलक, फूल माला पहनाकर स्कूल में प्रवेश कराकर स्वागत किया। स्कूल को पहले से ही रंगोली बनाकर ,फूल माला लगाकर ,बच्चों के स्वागत के लिए तैयार कर लिया गया था। वही अंबाडी, सेमरा, बेरखेड़ी चौराहे , बालमपुर ,कचनारिया , लंबा खेड़ा,सत्ती बांसिया ,पिपरई, मुनारा ,खोह, हिनोतिया ,भंवर खेड़ी ,जमुनिया, निनोद ,बरजोर पुर, नरखेड़ा, सरार, कायम पुर, संग्रामपुर, सहित सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को तिलक लगाकर फूल माला पहनकर स्वागत किया गया और सभी बच्चों से कहा गया की रोज स्कूल आना है। 4 अप्रैल तक सभी बच्चों से दूसरे स्कूल के शिक्षक चर्चा करेंगे। और उनके बारे में पूछेंगे।

प्राचार्य ने कहा कि सभी बच्चे रोज स्कूल आए और अपनी पढ़ाई मन लगाकर करें हर साल दीवानगंज स्कूल के बच्चों को स्कूटी और लैपटॉप मिल रहे हैं जिससे बच्चों में उत्साह देखने में आ रहा है। वही दीवानगंज सरपंच ने कहा कि सरकार सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए सारी सुविधा मुहैया करा रही है ताकि बच्चे प्राइवेट स्कूल के बच्चों से पीछे ना रहे। सरकारी स्कूलों में बच्चों की फीस नहीं लगती , फ्री में ड्रेस , किताबें मिलती है मध्यभोजन भी मिलता है। कार्यक्रम के पश्चात बच्चों को पुस्तक के वितरित की गई। कार्यक्रम में छात्र छात्राएं सहित शिक्षक बहादुर सिंह नायक, मनोज पवार ,एमएल अहिरवार,अरविंद चौरसिया, प्रीति आठिया,हेमेंद्र दिनकर,गोपाल अहिरवार,राजेश कुशवाहा ,अनुराधा चतुर्वेदी,दीपाली पोतदार आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811