Let’s travel together.

मालथौंन की ग्रामीण जल मिशन योजना 3 साल से अधूरी पड़ी गर्मी में गहराया जल संकट ,ग्रामीण परेशान

0 66

नाकारा साबित हो रहा पी एच ई विभाग

-अधिकारी नही रह्ते मुख्यालय

-सहायक उपयंत्री को बना रखा कार्यपालन यंत्री

शिवलाल यादव रायसेन

जिले की जनपद पंचायत ओबेदुल्लागंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिकलोद की माल्थोन गांव की स्वीकृत ग्रामीण जल मिशन योजना पिछले 3 सालों से अधूरी पड़ी हुई है ।जिससे मालथौन गांव में पीने के पानी की किल्लत बनी हुई है। ग्रामीण महिलाओं को अल सुबह दो से तीन किलोमीटर दूर दराज के खेतों से खेतों के ट्यूबवेल से पीने का पानी की ढुलाई करना पड़ रही है।

पीएचई रायसेन के ईई स्वदेश मालवीय का कहना है कि हम ठेकेदार को निर्देशित कर अधूरी नल जल योजना का काम पूरा कराएँगे ।मालथौन निवासी ओमवती, कल्लो बाई, रामवती, रीना बाई, बीना देवी,फूलवती,हेमलता कलावती लक्ष्मी बाई ने बताया कि 3 साल पूर्व मालथौन गांव की ग्रामीण जल मिशन योजना के तहत हर घर में टोंटी लगाकर जल देने की पीएचई विभाग द्वारा नलजल योजना के लिए13 लाख रुपये मंजूर किए थे।लेकिन ठेकेदार कार्य अधूरा छोड़ कर गायब है।जिससे जल मिशन योजना खटाई में पड़ गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811