उमंग और खुशी के साथ बच्चों ने किया स्कूल में प्रवेश
अभिषेक असाटी बक्सवाहा
नए शिक्षा सत्र की शुरुआत को लेकर एक उत्सव के रूप में मनाते हुए मंगलवार को बक्सवाहा नगर के शासकीय बालक हाई स्कूल में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी मनीष जैन रहे कार्यक्रम में शासकीय बालक हाई स्कूल के छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों का स्वागत किया।मुख्य अतिथि मनीष जैन के अलावा अन्य अतिथियों एवं स्कूल स्टाप के साथ प्राचार्य आनंद पाराशर ने नव प्रवेशी बच्चों को तिलक, फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में समाजसेवी मनीष जैन द्वारा छात्रों को संबोधित करते हुए सत्य बोलने सत्य के मार्ग पर चल कर अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए अच्छे नागरिक बनकर देश सेवा करने के लिए कहा गया।पार्षद मुरलीधर ने बच्चों को पढ़कर देश की सेवा एवं मानवता की सेवा करने पर जोर दिया
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आनंद कुमार पाराशर द्वारा उपस्थित अतिथियों का रोली से तिलक लगाकर स्वागत किया गया।उपस्थित अतिथियों द्वारा बच्चों को निशुल्क पुस्तक का वितरण किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का प्राचार्य आनंद कुमार पाराशर द्वारा आभार व्यक्त किया गया