Let’s travel together.

पुलिस ने दो अलग-अलग लूट के मामलों में आरोपियो की सूचना देने पर रखा 10 हजार रुपए का इनाम किया घोषित

0 718

लूट की एक घटना रायसेन के पास रतनपुर में और दूसरी घटना अमोदा वाय पास ब्रिज के पास हुई थी

लूट के आरोपियों की सूचना देने वाले को पुलिस द्वारा दिया जायेगा 10,000/- रूपये का ईनाम

रायसेन। जिला पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल ने रायसेन के पास रतनपुर में मेडिकल शॉप के मालिक के साथ हुई लूट की घटना एवं
गौहरगंज थानांतर्गत अमोदा बायपास ब्रिज के पास मोटर साईकिल की लूट की घटनाओं में 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जावेगा।

दिनांक 11जनवरी को ग्राम रतनपुर के पास फरियादीमेडिकल स्टोर व्यवसायी दीवान सिंह गौर नि० वनगवां से अज्ञात आरोपियों द्वारा 15000 रूपये की लूट की गयी। रिपोर्ट थाना कोतवाली रायसेन में लूट का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री विकाश कुमार शाहवाल द्वारा लूट के आरोपियों की सूचना देने वाले 10,000 /- रूपये नगद ईनाम देने की घोषणा की गयी है। आरोपियों से संबंधित कोई भी सूचना थाना प्रभारी रायसेन को मोबाईल नंबर-9644800800-8479996536 पर देवें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जावेगा।

इसी प्रकार दिनांक 13.01.2022 को 13.30 बजे के लगभग थाना गौहरगंज में अज्ञात आरोपियों द्वारा फरियादी महेश प्रसाद कीर नि० भोपाल से अमोदा बायपास ब्रिज के पास मोटर साईकिल की लूट की गयी। रिपोर्ट पर थाना गौहरगंज में लूट का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री विकाश कुमार शाहवाल द्वारा लूट के आरोपियों की सूचना देने वाले को 10,000/- रूपये नगद ईनाम देने की घोषणा की गयी है। आरोपियों से संबंधित कोई भी सूचना थाना प्रभारी गौहरगंज उनि० राजकुमार चौधरी मोबाईल नंबर-7999833045-7587620833 पर देवें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जावेगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811