Let’s travel together.

बुमराह स्टाईल में बॉलिंग करने वाले शिवपुरी के कुशल का अंडर-13 में चयन

0 70

– जीडीसीए की क्रिकेट टीम में शिवपुरी के युवा कुशल सकलेचा का चयन हुआ

– अंडर 13 क्रिकेट टीम के लिए चयन होने पर स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के युवा क्रिकेटर कुशल सकलेचा का ग्वालियर डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) टीम के लिए हुआ है। शिवपुरी के होनहार क्रिकेटर कुशल सकलेचा का ग्वालियर डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) की अंडर-13 क्रिकेट टीम में हुआ है। शिवपुरी के रहने वाले कुशल सकलेचा बचपन से ही प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं और भारतीय टीम के पेश बॉलर जसप्रीत बुमराह की स्टाईल में बॉलिंग करते हैं इसलिए उन्हें शिवपुरी का बुमराह भी कहा जाता है। कुशल सकलेचा के स्थानीय स्तर पर क्रिकेट में उनकी रुचि होने कारण उनके मां-बाप ने शुरू से ही उनको क्रिकेट खेल खिलाया।
शिवपुरी के सफल व्यवसायी निलेश सकलेचा और पूजा सकलेचा के पुत्र कुशल सकलेचा बचपन से ही क्रिकेट खेल रहे हैं और उनके क्रिकेट के प्रति उनकी दीवानगी को देखते हुए उनके मां-बाप ने भी उन्हें क्रिकेट में ही प्रोत्साहित किया। इसी का परिणाम है कि जीडीसीए की अंडर-13 क्रिकेट टीम में उनका चयन हुआ है। कुशल सकलेचा शिवपुरी के समाजसेवी और विभिन्न सामाजिक संगठनों में जुड़े गोलू सकलेजा के भतीजे हैं। कुशल सकलेचा का चयन करीब 200 क्रिकेटरों के बीच हुआ है। पिछले दिनों ग्वालियर डिवीजन में ट्रायल हुई थी उसके बाद इनका अंदर-13 के लिए उनका हुआ है शिवपुरी में हर्ष का माहौल है और क्रिकेट प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खुनखुन बाग वाले हनुमान मंदिर पर चल रही राम कथा और सीताराम महायज्ञ में बरस रहा रामरस     |     जिले भर में धूम धाम के साथ मनाया गया श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव     |     स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811