– 218 ग्रामीणों ने लाभ प्राप्त किया
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के ग्राम पंचायत जमुनिया में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन वेलस्पन फाउंडेशन व सम्पूर्ण सुरक्षा केन्द्र रायसेन द्वारा किया गया। जिसमे ग्रामीणों का नि.शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व टी.बी, एचईवी, वीडीआरएल, हेपिटाइटिस बी, की स्क्रीनिंग की गई है।

मेगा शिविर में दीवानगंज के मेडिकल ऑफिसर डॉ एके माथुर, सीएचओ रोशनी मेहरा, एलटी काशीराम सिंह, एएनएम अंजुम बी, सम्पूर्ण सुरक्षा प्रबंधक दीपक सक्सेना, जनपद सदस्य प्रतिनिधि गुलशेर लोधी, केशव रघुवंशी, प्रशांत चक्रवर्ती अरविंद विश्वकर्मा घनश्याम मीना, कल्पना शर्मा वेलस्पन फाउंडेशन से हरेंद्र सिंह सिकरवार निवसीड संस्था से श्रीकांत भार्गव, ब्रजेश चिड़ार, चंदा लोधी, आशा कार्यकर्ता लक्ष्मी लोधी एवं रजनी लोधी सहित कई ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। स्वास्थ्य शिविर में 218 ग्रामीणों अपनी स्कैनिंग कराकर शिविर का लाभ लिया।