Let’s travel together.

लायंस क्लब ने मनाया फाग महोत्सव

0 86

‌विदिशा।  होली के अवसर पर रेलवे स्टेशन माधवगंज क्षेत्र में श्री कृष्णा होटल में लायंस क्लब  द्वारा होली के पावन पर्व पर फाग उत्सव मनाया गया। ‌ क्लब मीडिया प्रभारी लायन सत्येंद्र धाकड़ ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ।

इंटरनेशनल लायंस की रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन संध्या शिलाकारी के मुख्य आतिथ्य मे, कार्यक्रम संयोजक एवं एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस के संयोजन तथा लायंस क्लब विदिशा अध्यक्ष एवं सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी की अध्यक्षता में फाग उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‌ इस कार्यक्रम में लायंस क्लब विदिशा मेंन के साथ ही शहर के विभिन्न लायंस क्लब जैसे आर्या, बेतवा, संघमित्रा, सम्राट, वसुंधरा, प्रकाश, सनराइज, आनंदपुर सदगुरु, सांची, एवं मैत्री क्लब लायंस पदाधिकारीयों में से अधिकांश पदाधिकारीयों ने सम्मिलित होकर फाग उत्सव अंतर्गत फूलों की होली कार्यक्रम में सहभागिता की। ‌ होली के सुंदर भजनों पर सभी ने नृत्य करते हुए एक दूसरे पर फूलों की वर्षा कर कार्यक्रम स्थल को स्वर्ग जैसा बना दिया।  कृष्णा के होली भजनों में थिरक रहे थे। । हाल का पूरा फर्श गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों, विभिन्न प्रकार के फूलों से पट गया था। ‌

कार्यक्रम में रीजन चेयर पर्सन एमजेएफ लायन संध्या सिलाकारी, एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सरार्फ प्रिंस, लायंस क्लब अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, पूर्व रीजन चेयरपर्सन लायन सुचिता सरार्फ, पूर्व रीजन चेयरपर्सन लायन रवि उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष लायन शशि शिलाकरी, एफडीआई लायन शशि अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष लायन डॉक्टर रवि साहू , पूर्व अध्यक्ष लायन यशवंत प्रताप सिंह राठौड़, सचिव लायन अभय राज पचौरी, अध्यक्ष लायन अनामिका पचौरी, अध्यक्ष निकिता सर्राफ ,

अध्यक्ष सविता कटारे , अध्यक्ष डॉक्टर लायन ज्योति साहू , लायन मंजू पांडे, अध्यक्ष लायन घनश्याम अग्रवाल, अध्यक्ष लायन सत्येंद्र सोनी, अध्यक्ष लायन अभिषेक सिंघई, लायन मेहताब सिंह नरवरिया, लायन सचिन सोनी,लायन के सी प्रजापति, लायन घनश्याम स्वर्णकार, लायन इंजीनियर अमित सनस, लायन संतोष राजपूत,लायन प्राचार्य लायन जयंती सोनी, लायन सुलेखा शर्मा, लायन कमला चतुर्वेदी, लायन नीति चतुर्वेदी, लायनेस सीमा सोनी, लायनेस संध्या राजपूत, एमजेएफ लायन मेघा दुबे, याशी सोनी, तान्या राजपूत, आरोही एवं आराध्या शर्मा, लायन रोहित अग्रवाल, लायन अमोल अग्रवाल, मनोज कौशल एवं सुनील त्रिवेदी सफल शिक्षा सेवा समिति चंद्रशेखर शर्मा पूर्व अध्यक्ष शिक्षा विभागीय समिति एवं संचालक विश्वनाथ शर्मा आदि उपस्थित रहे। ‌ कार्यक्रम के समापन पर  लायंस क्लब विदिशा मेंन अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी द्वारा आयोजित फाग उत्सव कार्यक्रम की प्रशंसा करने के साथ ही , परस्पर एक दूसरे को बधाई देते हुए विदा हुए। कार्यक्रम का सफल  संचालन लायन यशवंत प्रताप सिंह राठौड़ एवं लायन डॉक्टर रवि साहू ने किया एवं आभार व्यक्त अभय राज पचौरी ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811