सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
जिले के गैरतगंज नगर के वार्ड 10 नई कॉलोनी में रहने वाले अनिल श्रीवास्तव 56 वर्ष ने अपने घर के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के चंद लम्हों पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर आख़री स्टेटस में सुप्रसिद्ध गीत “तुसझे नाराज़ नही ज़िंदगी हैरान हूं मैं” को लगाकर उन्होंने मौत को गले लगा लिया।
जानकारी के मुताबिक नगर के वरिष्ठ समाजसेवी अनिल श्रीवास्तव ने गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे खुद के निवास वार्ड नं 10 नई कालोनी में फाँसी लगा ली। उन्होंने इस घटना अंजाम मकान की पहली मंजिल पर बेटे के कमरे की छत पर लगे पंखे के हुक में लुंगी का फंदा लगाकर दिया। उनके परिवार में उनकी पत्नी शिक्षिका, दो बेटे, पुत्रवधु सहित बड़े भाई के साथ भरा पूरा परिवार है। घटना के समय उनकी पत्नी व पुत्रवधु ड्यूटी पर गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर घर में चीख पुकार का माहौल व्याप्त हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। तथा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गौरतलब है कि मृतक अनिल श्रीवास्तव लंबे समय से बीमारी से ग्रसित थे तथा उनका भोपाल एवं नागपुर में इलाज़ चल रहा था। लंबे समय से बीमार रहने तथा आराम नही मिलने से वे मन ही मन मे दुःखी रहते थे। संभवतः उन्होंने यह कदम इसी के चलते उठाया है।