Let’s travel together.

फर्जी एनओसी तैयार की और बेच दी पांच करोड़ की सरकार जमीन, अब हुई एफआईआर

0 68

– नपा की फर्जी एनओसी से सरकारी जमीन बेचने वालों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

– जमीन को खरीदने वालों को छोड़ा

– चार दिन पूर्व एसडीएम ने दिए थे एफआइआर के आदेश, अब जाकर हुई कायमी

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी नगर पालिका के फर्जी एनओसी के माध्यम से पांच करोड़ रुपए मूल्य की एक सरकारी जमीन बेचने के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। शिवपुरी एसडीएम को हुई एक शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने एसडीएम के पत्र पर सरकारी जमीन को बेचने के मामल में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपियों ने नगर पालिका से फर्जी एनओसी बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया और पूरे मामले की जांच पहले एसडीएम ने की थी, जांच के बाद ही संबंधित पर प्रकरण दर्ज कराए गए है।

भू-माफियाओं ने बनवाई फर्जी एनओसी

बताया जा रहा है कि पटवारी आनंद यादव ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि शहर के फिजिकल क्षेत्र स्थित झींगूरा में 2700 वर्ग फीट जमीन जो कि शासकीय थी, उस जमीन का कुछ लोगों ने नगर पालिका से फर्जी एनओसी बनाकर लाखों रुपए में विक्रय कर दिया। इस जमीन को भू-माफिया बद्री धाकड़ व मंजू पत्नी सतीश अग्रवाल ने खरीदा था। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने भी इस जमीन को औने-पौने दामों में खरीदा था। बाद में किसी एडवोकेट ने एसडीएम उमेश कौरव के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि शासकीय जमीन को बेचा गया है।

एसडीएम की जांच में हुआ खुलासा-

शिकायत के बाद मामले की जब एसडीएम ने जांच कराई तो भूमि शासकीय निकली। इस मामले में एसडीएम ने चार दिन पूर्व ही क्रेता, विक्रेता, दलाल व गवाहों सहित अन्य पर केस दर्ज करने के आदेश सीएमओ नगर पालिका को दिए थे, लेकिन जब नगर पालिका ने मामले में केस दर्ज नहीं कराया तो एसडीएम ने पटवारी को कोतवाली पहुंचाकर जमीन को बेचने वाले सीताराम गौड़, विजय गौड़, कन्हैया गौड़, रवि विश्वकर्मा, धन्नो गौड़, आनंदी गौड़, महादेवी विश्वकर्मा, राजेश कुशवाह, रामनिवास रावत सहित अन्य आरोपीगण पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।

इस मामले में दो लोगों पर अभी भी नहीं हुई एफआईआर-

बताया जा रहा है कि पूर्व एसडीएम ने के्रताओं पर भी इस मामले में कार्रवाई के लिए लिखा था लेकिन इन्हें अब बचा लिय गया है। बताया जा रहा है कि पूरे मामले से क्रेता बद्री धाकड़ व मंजू पत्नी सतीश अग्रवाल को इस मामले से अचानक से अलग कर दिया गया। ऐसे में शहर में चर्चा है कि सांठगांठ कर इन बड़े कॉलोनाइजरों के नाम मामले से हटाए गए हैं। वहीं दूसरी ओर कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि हमने एसडीएम कार्यालय से आए प्रतिवेदन पर कुछ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मामले में विवेचना के बाद आरोपियों की संख्या व धाराएं बढ़ सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811