-रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष में भाजपा प्रत्याशी नवीन अग्रवाल की जीत
सुरेंद्र जैन धरसीवा
रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ जिसमे भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी नवीन अग्रवाल व उपाध्यक्ष में संदीप यदु की शानदार जीत हुई। रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा को संगठन के द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए रायपुर जिले का प्रभारी बनाया गया था। जिसमे वे अपनी कुशल राजनीति का परिचय देते हुए भाजपा प्रत्याशी नवीन अग्रवाल को जीत दिलाने मे कामयाब हुए साथ ही उनके अथक प्रयास से 2 निर्दलीय प्रत्याशियों को भाजपा में प्रवेश भी कराया।
विधायक श्री शर्मा ने वर्तमान मे नगरी निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में संगठन के द्वारा जहां-जहां चुनाव प्रचार की ज़िम्मेदारी निभाई उन सभी जगह भाजपा ने जीत दर्ज कराई|