Let’s travel together.

वनकर्मी पर भालू ने किया अटैक, जांघ में पैने दांत गड़ाकर काटा

77

अलवर जिले के सरिस्का बाघ अभ्यारण में हाल ही में शिफ्ट किए गए भालू ने एक दैनिक वेतन भोगी वनकर्मी पर हमला कर दिया। शुक्रवार शाम को भालू ने नारायणपुर क्षेत्र में वनकर्मी पर हमला कर दिया, जिसके बाद घायल वनकर्मी राजेश कुमार को नारायणपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, सरिस्का से लगते हुए नारायणपुर क्षेत्र में गुरूवार रात से एक भालू जंगल से निकल कर ठेकला की ढाणी गांव में पहुंच गया। जहां भालू एक किसान के घर में जा घुसा। उसके बाद वहां से निकल कर वापस जंगल में एक नाले में छिप गया था। भालू के आबादी में घुसने से वन अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

भालू के आने की सूचना के बाद वन विभाग ने एक मॉनिटर टीम लगाई। भालू की मॉनिटरिंग में लगाई गई वन कर्मियों की टीम में शामिल राजेश कुमार पर भालू ने अटैक कर दिया, जिसके बाद वहां मौजूद बाकी टीम ने वन कर्मी को भालू के जबड़े की पकड़ से छुड़ाया और उसे हॉस्पिटल लेकर गए।भालू ने राजेश के दाहिना पैर की जांघ पर हमला किया है, जिसे वहां मौजूद अन्य वन कर्मियों ने बचा लिया अन्यथा भालू राजेश को और अधिक नुकसान पहुंचा सकता था। फिलहाल, सूचना के बाद मौके पर सरिस्का प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हैं और उन्हें ट्रांकुलाइज कर वापस जंगल में छोड़ा गया है। वन्य जीव भालू के द्वारा घायल व्यक्ति राजेश राज्य सरकार का वन कर्मचारी नहीं है। वह वन विभाग में दैनिक वेतन भोगी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा था।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811