सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट
भोपाल। मौजूदा परिवेश में सामाज में व्याप्त पाखंड और रिश्तों में आए खोखलेपन को दर्शाता नाटक ‘मारे गए गुलफाम’ का मंचन दिनांक 20 मार्च 2025 को लिटिल बैले ट्रुप सभागार में शाम 7 बजे होने जा रहा है ।
हास्य-व्यंग्य के संवादों से पूर्ण इस नाटक को दो माह की नाट्य कार्यशाला में तैयार किया गया है । कई कलाकार पहली बार मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे । नाटक का लेखन संदीप एम लेले का है और इसको निर्देशित किया है भोपाल के सीनियर नाट्य निर्देशक व अभिनेता डॉ. आज़म खान ने। कहानी का मुख्य पात्र नटवर लाल है, जो एक ठग है। दो धनी महिलाओं से दोस्ती कर वह उनसे पैसे मांगता है। इस काम में वह अपने दोस्तों की भी मदद लेता है। लेकिन उसका दोस्त हजारी उसकी इस ठगी का पर्दाफाश कर देता है। कहानी की उलझती तस्वीर के बीच कई हास्य दृश्यों में कलाकार अपने संवादों से दर्शकों को खूब हंसाते हैं। संदीप एम लेले द्वारा लिखे गए इस नाटक में बनते बिगड़ते रिश्तों, उनके बीच विश्वास की कमी समेत अन्य पहलुओं को सामने लाने का प्रयास किया गया है।
प्रमुख कलाकारों में देवराज जोशी, प्रदीप मन्द्रे, माही जोशी, संजय पंचाक्षरी, कपिल यादव, जुनैद हिंदुस्तानी, अंजना, शिवानी, दानिश आदि कलाकार अभिनय करते नज़र आएंगे ।ग्रुप के प्रोडक्शन मैनेजर सुनील सोन्हिया ने नाटक प्रेमियों से हास्य नाटिका देखने का आव्हान किया है