Let’s travel together.

बिहार निवासी आरक्षक ने हरियाणा निवासी एएसआई को मारी गोली

0 117

खरोरा आईटीबीपी में बड़ी घटना
सुरेंद्र जैन धरसीवा
सोमवार की सुबह राजधानी रायपुर के खरोरा मुड़पार स्थित आईटीबीपी कैंप में पदस्थ विहार प्रांत निवासी आरक्षक ने हरियाणा निवासी एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी।
टीआई खरोरा दीपक पासवान ने बताया कि घटना सुबह तकरीबन आठ बजे की है आरोपी आरक्षक को हिरासत में लेकर पूंछताछ की जा रही है
इधर घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर भी मौके पर पहुंचे।

फोटो -कीर्तन राठौर अति.पुलिस अधीक्षक

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरोरा के मुड़पार में ITBP कैंप स्थित है सूत्रों के मुताबिक रविवार को परेड के दौरान एस आई और कस्टेबल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था इसी विवाद के बाद रविवार
सुबह बिहार निवासी कांस्टेबल सरोज कुमार उम्र 32 साल ने हरियाणा निवासी ASI देवेंद्र सिंह दहिया उम्र 56 साल को गोली मारी जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई

खरोरा से लगे मुडपार आईटीबीपी कैम्प में रविवार सुबह बिहार निवासी आईटीबीपी के कांस्टेबल सरोज कुमार का हरियाणा निवासी आईटीबीपी के एस आई देवेन्द्र सिह दहिया का पेरेड के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके चलते आज सुबह लगभग 8 बजे के बीच सिपाही ने अपने बंदुक से एस आई देवेन्द्र दहिया पर लगभग 20 राउड गोली चलाई जिसके चलते एस आई की मौके पर ही मौत हो गई । कैम्प मे घटना की सुचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रामनवमी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की शुभकामनाएं, भोपाल-ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू     |     सरकार के 3 मंत्रियों ने लॉकडाउन की खबरों को नकारा कहा अफवाहों पर ध्यान न दे     |     नक्शा सुधार के नाम पर आरआई ने 5000 मांगे, रिश्वत का सौदा पटा तो 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा     |     बेगमगंज-सुल्तानगंज में डीजल संकट, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़     |     अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव “सिनेब्रेशन” में ‘जामगढ़ – श्री कृष्ण की ससुराल’ डॉक्यूमेंट्री को मिला द्वितीय स्थान     |     पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक छटा के बीच रॉयल गणगौर महोत्सव 2026: संपन्न     |     कवि गज्जे भैया स्मृति कवि सम्मेलन संपन्न     |     भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने व्यक्त किया शोक     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएँ दीं     |     गढ़ी में गहराया जल संकट: सूखे नलकूप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811