Let’s travel together.

कार में बैठे-बैठे युवक ने पान वाले से मांगी सिगरेट, सिगरेट नहीं दी तो उतरकर की पिटाई, दुकानदार और उसके बेटे को आई चोटें

0 45

पुलिस ने मामला दर्ज किया

– शिवपुरी में गुंडागर्दी का मामला

– रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने प्राइवेट बस स्टैंड पर स्थित एक पान दुकान संचालक से कुछ युवकों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में बताया गया है कि पान संचालक से कार में बैठे दो युवकों ने सिगरेट मांगी। कार में बैठे-बैठे युवकों ने यह सिगरेट मांगी। इस पर दुकान संचालक ने कहा कि उतरकर नीचे आ जाऊ। मैं अभी काम में लगा हुआ हूं। इतनी बात दोनों युवकों को गंवारा नहीं हुआ और उन्होंने दुकान संचालक और उसके बेटे की पिटाई लगा दी। इस पिटाई के बाद दुकान संचालक और उसके बेटे को चोट आई हैं।

सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट की वारदात-

प्राइवेट बस स्टैंड क्षेत्र शहर के मुख्य स्थानों में से एक है। यहां पर बाबा पान पैलेस पर बीती रात को दो युवक एक कार में सवार होकर आए और दुकान संचालक से कार में बैठे-बैठे सिगरेट की डिमांड की। दुकान संचालक बबलू चौरसिया ने कहा उतरकर नीचे आ जाओ और ले जाओ लेकिन इस बात पर दोनों युवक नाराज हो गए। कार से उतर कर दोनों युवकों ने दुकान संचालक और उसके बेटे की पिटाई लगा दी। इस मामले में बाबा पान पैलेस के संचालक बबलू और उनके बेटे हिमांशु को चोट आई है। दुकान पर हुई इस मारपीट की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है।

पुलिस में शिकायत दर्ज की

शहर की प्राइवेट बस स्टैंड पर अपनी दुकान चलाने वाले बाबा पान पैलेस के संचालक बबलू और उनके बेटे हिमांशु ने इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया में शिवपुरी में बढ़ती गुंडागर्दी को लेकर चिंता जताई है।

कुछ घंटे पहले ही निकाला था पुलिस ने फ्लैग मार्च

बताया जाता है कि शिवपुरी शहर के प्राइवेट बस स्टैंड पर जो वारदात हुई है उसके कुछ घंटे पहले ही पुलिस ने यहां से फ्लैग मार्च निकाला था। होली के त्यौहार को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता को लेकर यह फ्लैग मार्च निकाला था। इस मार्च में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़, एडिशनल एसपी संजीव मूले मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |     चाय से शुरू हुए मामूली विवाद में देवर ने भाभी को डंडों से पीट – पीट कर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811