Let’s travel together.

ग्राम पंचायत नरखेड़ा में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत 12 मार्च को सामूहिक विवाह सम्मेलन

0 125

– 47 जोड़ों आज कराया पंजीयन 

मुकेश साहू दीवानगंज शासकीय

सांची विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नरखेड़ा में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत 12 मार्च को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए  वर की आयु 21 वर्ष एवं वधु की आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई थी।   इस सम्मेलन में विवाह/निकाह योग्य पात्र जोड़ों के आवेदन पत्र ग्राम पंचायत के माध्यम से प्राप्त किए जा रहे थे। निर्धारित दस्तावेजों में पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आधार, समग्र आईडी, वधु का बैंक खाता एवं समग्र आधार ईकेवायसी के साथ ग्राम पंचायत में आवेदन प्रस्तुत किया गया। जनपद कार्यालय सांची में आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 05 मार्च 2025 निर्धारित की गई थी। 5 मार्च तक 47 जोड़ों ने पंजीयन कराया है जिनका मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह नरखेड़ा पंचायत के ग्राउंड में होगा। नरखेड़ पंचायत सरपंच रामदयाल लोधी और सचिव लक्ष्मी नारायण शाक्या ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह योजना में 47 जोड़ों का पंजीयन किया गया है जिनका मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह  बुधवार को नरखेड़ पंचायत के ग्राउंड में होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती छात्रावास से निकली विभाजन स्मृति रैली , भारत माता की आरती कर दिया एकता का संदेश     |     कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811