Let’s travel together.

दिल्ली में आयोजित सशक्त पंचायत नेत्री अभियान” कार्यक्रम में शामिल हुई रायसेन जिले की महिला सरपंच

0 155

रायसेन।  “सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान” एक व्यापक और लक्ष्य आधारित क्षमता-निर्माण पहल है जिसका उद्देश्य पूरे देश में पंचायती राज संस्थानों की महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों को सशक्त बनाना है, यह उनके नेतृत्व कौशल को बढ़ाना, उनकी निर्णय लेने की क्षमताओं को बढ़ाने और जमीनी स्तर के शासन में उनकी भूमिका को मजबूत करना है।

सरकार जमीनी स्तर पर महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही है,सरकार की कोशिश पंचायत स्तर पर महिला प्रतिनिधियों की भागीदारी बढ़ाने की है,मंगलवार से शुरू हुए कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने ‘सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान’ की शुरुआत की जिसमें चुने गए महिला प्रतिनिधियों को लेकर विज्ञान भवन में एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में देश की 1200 से अधिक निर्वाचित महिला पंचायत प्रतिनिधि और अन्य नेता शामिल हुए, इस कार्यक्रम में रायसेन जिले से 4 महिला सरपंच एक जनपद अध्यक्ष शामिल शामिल हुई।

कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायती राज स्तर पर महिला प्रतिनिधियों का क्षमता विकास करना है, ताकि महिलाएं अपनी नेतृत्व, निर्णय लेने की क्षमता और जमीनी स्तर पर गवर्नेंस को बेहतर करने में योगदान दे सके, इस कार्यक्रम में रायसेन जिले से महिला सरपंच प्रतिनिधियों ने भाग लेकर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है ।

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में रायसेन ज़िले की जनपद पंचायत बाड़ी की जनपद अध्यक्ष प्रभा ब्रजगोपाल पटेल, श्रीमती स्वाति मेहरा ग्राम पंचायत दिमाडा, श्रीमती सेवंती बाई शाक्य ग्राम पंचायत खमरिया, श्रीमती मीना पटेल ग्राम पंचायत नयागांव कला, श्रीमती हेमा पटेल ग्राम पंचायत खण्डराज की महिला सरपंच शामिल हुई।

“सशक्त पंचायत नेत्री अभियान का शुभारंभ पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार को को गई, विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित ,श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह, माननीय केंद्रीय पंचायती राज मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय श्रीमती. अन्नपूर्णा देवी, माननीय केंद्रीय मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, प्रोफेसर श्री एस. पी. सिंह बघेल, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री, पंचायती राज मंत्रालय और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, श्रीमती. रक्षा निखिल खडसे, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री युवा मामले और खेल मंत्रालय, द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया, कार्यक्रम में श्री सुशील कुमार लोहानी, अतिरिक्त सचिव, MOPR श्री. विवेक भारद्वाज, सचिव, एमओपीआर, भारत सरकार नई दिल्ली सहित संपूर्ण भारत के ग्राम पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811