Let’s travel together.

ग्रामीण आजीविका समूह की महिलाओं को साइबर सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण

0 83

– वित्तीय साक्षरता 2025 के अंतर्गत वित्तीय समझदारी समृद्ध नारी कार्यक्रम में दिया प्रशिक्षण

– भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर लीड बैंक और ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा हुआ आयोजन

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में भारतीय रिजर्व बैंक, लीड बैंक और मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं समूह की सदस्यों के लिए वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2025 के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण में मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका समूह की महिलाओं को साइबर फ्रॉड रोकथाम, बैंक से लेनदेन किस तरह करें, खाता किस तरह खोलें। इसकी जानकारी दी गई।
लीड बैंक ऑफिसर संजय जैन ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में ग्रामीण आजीविका समूह की महिलाओं को बताया गया कि वर्तमान में साइबर फ्रॉड की कई घटनाएं बढ़ रही हैं, इसलिए काफी सतर्कता की आवश्यकता है। प्रशिक्षण में बताया गया कि अनचाहे फोन कॉल्स को रिसीव ना करें, आपके बैंक लेनदेन की, बैंक खाते से संबंधित कोई भी जानकारी साझा न करें। साइबर सुरक्षा से संबंधित बचाव की कई जानकारियां इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान दी गईं। इस मौके पर लीड बैंक ऑफिसर संजय जैन, मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रबंंधक माइक्रो फाइनेंस राजा बाबू गुप्ता, विकासखंड सहायक प्रबंधक समर्थ भारद्वाज, वसीम अहमद सहित अन्य समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811