रायसेन। फरियादी विद्या सागर पटेल पिता गिरधारी लाल पटेल उम्र 19 साल नि. ग्राम चांदपुर द्वारा आरोपी जगन्नाथ पटेल, पुष्कर, भैयालाल द्वारा बाडे का फटका खोलकर भागने की बात पर से जान से मारने की नियत से रस्सी से गला दबाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक xx/2025 घारा 296,115(2),351, 109,333,3 (5) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन, अति. पुलिस अधी. रायसेन कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में एवं SDOP श्रीमति प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व मे थाना प्रभारी संदीप चौरसिया द्वारा टीम गठित कर तलाश पतारसी की गई।
अनुसंधान के दौरान तलाश पतारसी करते मुखबिर सूचना व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी
। -जगन्नाथ पटेल पिता धन्नालाल पटेल उम्र 50 साल,
2- पुष्कर पटेल पिता जगन्नाथ पटेल उम्र 30 साल.
3- भैयालाल पटेल पिता धन्नालाल पटेल उम्र 45 साल सभी निवासी ग्राम चांदपुर रायसेन को आज 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय रायसेन पेश किया है।
सराहनीय भूमिका
आरोपी की पतारसी/गिरफ्तारी करने में थाना प्रभारी संदीप चौरसिया, सउनि राजेश नेहरा, आर. 695 शशांक दीक्षित, आर. 644 ओमप्रकाश की मुख्य भूमिका रही है।