विदिशा। आपके विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक 15 में विधायक मुकेश टंडन द्वारा भृमण किया गया जिसके दौरान शिकायत मिली कि बजरिया से बरूईपुरा तक पानी की पाइपलाइन डाली गई थी उक्त पाइप लाइन का रेस्टोरेशन कार्य संबंधित ठेकेदार द्वारा किया गया था ठेकेदार द्वारा रेस्टोरेशन का कार्य में एमसेंट मिलाई गई एवं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य किया गया उक्त ठेकेदार को नोटिस देकर पुनः कार्य कराया जाए। इस संबंध में रामप्रकाश जायसवाल सब इंजीनियर को निर्देश दिए ।

भ्रमण के दौरान रीठा फाटक वाली पुलिया क्षतिग्रस्त मिली जिसकी मरम्मत की जाए ताकि नागरिकों को आवागमन में कोई असुविधा न हो एवं रीठा फाटक से लगे नाले की सफाई के निर्देश दिए , रीठा फाटक से लगी हुई गली में रेहवासियों की मांग पर बिजली के दो खंबे एवं नाली पर 9 इंच के पाईप डालने के निर्देश दिए। एवं स्टार अकैडमी स्कूल के पास सड़क बनाने के निर्देश दिए एवं भक्तों की मांग पर जेल मंदिर पर हैंडपंप लगाने के निर्देश विधायक मुकेश टंडन ने दिए। गली नंबर 1 में रहवासियों द्वारा शिकायत की गई है कि छाया बोहत निजी सफाई कर्मचारी है जो कि प्रत्येक घर से ₹50 सफाई के बदले में मांग करती है अगर कोई नहीं देता है तो कचरा नहीं उठाती है अपशब्द का प्रयोग करती है और नगर पालिका के कर्मचारियों को कार्य नहीं करने देती। एवं भ्रमण के दौरान वार्ड वासियों से लाइट की समस्या सफाई एवं कचरा गाड़ीकी समस्या आदि की जानकारी विधायक जी द्वारा ली गई।

भृमण के दौरान प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा मंडल अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा बेत्रवती मंडल अध्यक्ष प्रशांत खत्री पार्षद धर्मेंद्र, राकेश सोनकर वीरेंद्र धाकड़ श्रीमती गायत्री शर्मा शिव कुमार बिल्लू शर्मा रूपेश श्रीवास्तव, गोपाल शर्मा, राजकुमार शर्मा ,बाबूलाल विश्वकर्मा, संजय शर्मा, रवि पाल, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, लीला कृष्ण कुशवाहा ,विकास भट्ट ,लियाकत खान कल्लू भाई आदि एवं वार्ड वासी उपस्थित रहे। यह जानकारी भाजपा दुर्गा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने दी है