अनुराग शर्मा सीहोर
सामाजिक कार्यों में अग्रणी टीम संडे का सुकून शहर को फिर एक नया उपहार देने जा रही है। हालांकि टीम द्वारा शहर को क्या उपहार दिया जाएगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन एक दिन बाद यानि 23 नवंबर को टीम संडे का सुकून द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर बालागुरू, लोक स्वास्थ एवं परिवार कल्याण संचालक प्रवीण सिंह अढयाच, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र जैन, निगम आयुक्त स्मार्ट सिटी सागर राजकुमार खत्री व सीहोर एसडीएम तन्मय वर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम 23 फरवरी को सुबह 11 बजे भोपाल नाका स्थित होटल ब्लू स्टार में आयोजित किया है।