Let’s travel together.

बच्चो के मामूली विवाद में चले पत्थर-कुल्हाड़ी,दो दर्जन पर मामला दर्ज

0 166

गुना। राघौगढ़ थाना क्षेत्र के गावरी गांव में बच्चों के बीच मामूली विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों से कई लोग आपस में उलझ गए। पत्थर बरसाए गए, कुल्हाड़ी का भी इस्तेमाल हुआ। इस तरह एक छोटा सा विवाद देखते ही देखते गंभीर मारपीट में बदल गया। हालांकि पुलिस ने दोनों ही पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। घायलों को गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों से महिलाओं को अधिक चोटें आई हैं।
मारपीट गावरी में रहने वाले योगी और केवट परिवार के बीच हुई। योगी परिवार का आरोप है कि बच्चों के बीच में सुशीला बाई के साथ केवट परिवार ने मारपीट की है। राघौगढ़ से कुछ मेहमान गावरी आए थे, जिन्होंने मारपीट में शामिल होकर सुशीलाबाई को बुरी तरह पीटा। इस घटना की सूचना मिलने पर अभिषेक योगी मौके पर पहुंचा तो उसके ऊपर छत से पत्थर बरसाए गए। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि विवाद बच्चों में हुआ था, लेकिन मारपीट के दौरान अभिषेक ने रामकली बाई केवट पर कुल्हाड़ी से वार किया। उसके सिर पर 7 टांके भी आए हैं। पुलिस ने अभिषेक योगी की शिकायत पर केवट परिवार के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष से हनुमत सिंह केवट की शिकायत पर अभिषेक और विक्की केवट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में कई वर्षों पुराना एक विवाद भी सामने आया है। कुल मिलाकर मामला बेहद पेंचीदा है, जिसकी वस्तुस्थिति स्पष्ट करने में पुलिस को भी भारी मशक्कत करना पड़ सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |     बामुलाहिजा :: गुना में दिल्ली का सियासी पार्सल?- संदीप भम्मरकर     |     गढ़ी में यूनानी औषधालय भवन अधूरा, शेष राशि स्वीकृत कर जल्द उद्घाटन की मांग     |     ढोंगी बाबाओं के जाल में फंसी ‘रूपालियों’ के चेहरे बेनकाब होने ही चाहिए- अजय बोकिल     |     खेत मे खडी फसल में लगी आग,गेहूं की फसल हुई खाक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811