Let’s travel together.

रायसेन जिले का पहला आंगनबाड़ी केंद्र जहां बच्चे देखेंगे एलईडी टीवी

0 510

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चोधरी ने किया उद्घाटन

स्कूली बच्चो और आंगनबाड़ियों के बच्चों को बांटी पौष्टिक मूंग

शिवलाल यादव

रायसेन।सांची ब्लाक के ग्राम भादनेर को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी ने गोद लिया है। इस ग्राम के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को ना सिर्फ सुव्यवस्थित शिक्षा मिलेगी बल्कि एलईडी के माध्यम से बच्चे मनोरंजन का लुत्फ भी उठा सकेंगे।
सांची ब्लॉक का ग्राम भादनेर पहला ऐसा गांव है जहां आंगनबाड़ी में एलईडी सुविधा दी गई है। दरअसल इस आंगनबाड़ी को स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने गोद लिया है। इस मान से इस आंगनबाड़ी में स्वास्थ्य सुविधाओं से हटकर बच्चों को मनोरंजन की व्यवस्था भी की गई है। इसका उद्घाटन डॉ चौधरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कन्या पूजन करने के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। एंजॉय इन आंगनवाड़ी के तहत केंद्र पर बच्चों को यूनिफॉर्म, टिफिन, जूते, खिलौने, इंडोर गेम्स, एलईडी आदि प्रदान किए गए। जिससे बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ अनौपचारिक शिक्षा भी एलईडी टीवी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। रायसेन जिले में यह पहला आंगनवाड़ी केंद्र होगा जहां एलईडी के माध्यम से अनौपचारिक शिक्षा दी जाएगी। इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष सांची एस मुनियन, विधायक प्रतिनिधि बृजेश चतुर्वेदी, एडीएम श्री रिछारिया, एस डी एम एल के खरे, जनपद पंचायत सीईओ प्रदीप कुमार छलोतरे तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपक संकत, परियोजना अधिकारी योगेंद्र राज, रामकिशन विश्वकर्मा भादनेर एवं समस्त पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। मंत्री डॉ चौधरी द्वारा मंच से ही कार्यकर्ता लीला यादव को समस्त सामग्री प्रदान की गई। मंच से ही लाडली के प्रमाण पत्र कुमारी खुशबू यादव पुत्री चरण यादव, आदि तीन बच्चियों को प्रदान किए गए। तथा मंत्री डॉ चौधरी द्वारा पंचायत के माध्यम से केंद्र पर बिजली की व्यवस्था की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811