– पठरिया बालाजी धाम में नर्मदा पुराण कथा एवं यज्ञ का आयोजन
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
सनातन संस्कृति में मां नर्मदा का स्थान उच्च है, मां नर्मदा अविनाशी हैं तथा स्वयं भगवान शिवजी ने उन्हें पृथ्वी पर भेजा है। उनके दर्शन और स्नान से मनुष्य का कल्याण हो जाता है। उक्त उदगार क्षेत्र के सिद्ध क्षेत्र पठरिया धाम पर चल रही नर्मदा पुराण कथा एवं यज्ञ के आयोजन में कथा प्रवक्ता ने कही

पठरिया धाम में सप्तदिवसीय माँ नर्मदा पुराण कथा एवं यज्ञ का आयोजन चल रहा है। आयोजन के चतुर्थ दिवस की बेला में कथा में नर्मदा जी के जन्म एवं यज्ञ में अग्नि प्रकट संस्कार के आयोजन हुए। यहां चौथे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु सिद्ध श्री बालाजी हनुमान जी के दर्शन के लिए पहुंचे

कथा आयोजन में विद्वान प्रवक्ता आचार्य सोमदेव महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि मां नर्मदा पुण्यदायिनी हैं। वे अविनाशी हैं तथा स्वयं भगवान शिव जी ने उन्हें पृथ्वी पर भेजा। उनके दर्शन व स्नान से मनुष्य का कल्याण हो जाता है। उन्होंने विस्तार से नर्मदा जी के जन्म की कथा सुनाई। आयोजन में वीकलपुर से वेदाचार्य महाराज विशेष रूप से शामिल हुए। बालाजी धाम के पंडा भारतसिंह ने बताया कि यह आयोजन सात दिन तक चलेगा। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की। कथा के आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।