Let’s travel together.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर वकस्वाहा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

0 61

नगर पलिका अध्यक्ष किरन सोनी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को सराहा

अभिषेक असाटी  वकस्वाहा

नगर परिषद वकस्वाहा के सभागार में भारतीय जनसंघ के संस्थापक और भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भा.ज.पा. मंडल वकस्वाहा ने सभी बूथों पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संदीप खरे, नगर पलिका अध्यक्ष किरन सोनी, पूर्व जनपद अध्यक्ष अभय फट्टा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मोती यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष वृज गोपाल सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पं. राजकिशोर तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी “नीलू”, राम सीग परमार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह परमार, जनपद सदस्य राजेश सोनी, पार्षद अनिल सेन, पार्षद अरविन्द खटीक, विश्व हिंदू परिषद से जगदीश पटेल, बूथ अध्यक्ष पूर्व सरपंच नंदकिशोर सिंह, पार्षद मुर्लीधर पटेल, जगभान सिंह, डॉ. वृजमोहन थैलीदार, महेश ताम्रकार, रिटायर्ड फौजी वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, पार्षद फारीद खान, और पारस राजा तिवारी समेत अन्य प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नगर पलिका अध्यक्ष किरन सोनी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के योगदान पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “पं. दीनदयाल जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका ‘एकात्म मानववाद’ विचारधारा समाज और राष्ट्र के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उनके मार्गदर्शन में हम एक समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। उनका योगदान भारतीय राजनीति और समाज के हर क्षेत्र में अविस्मरणीय रहेगा।”

कार्यक्रम में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके योगदान को याद किया गया। साथ ही, समर्पण निधि के रूप में दान की राशि भी एकत्र की गई।

इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के राष्ट्रवादी और समाजोन्मुखी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अधूरी सड़कों ने बढ़ाई मुसीबत: शाहपुरा से औरा माल मार्ग पर धूल, जाम और अव्यवस्था से त्रिंलंगा क्षेत्र के रहवासी परेशान     |     बामुलाहिजा :: दिल्ली दौरा, भोपाल में फुसफुसाहट- संदीप भम्मरकर     |     कानपुर विश्वविद्यालय परिसर में दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन     |     क्या कांशीराम को यूपी चुनाव के पहले भारत रत्न मिल सकता है?-अजय बोकिल     |     तेंदुए के कारण भयभीत ग्रामीण,किसान का बकरा ले गया तेंदुआ     |     हाइ टेंशन में हाइटेंशन पर चढ़ा किसान भारतीय न्याय व्यवस्था पर उठा सवाल     |     पुलिसकर्मी बनकर किया डिजिटल फ्राड, बनाए मकान, खरीदे प्लाट, कार     |     जिस घर से विदा होना थी बेटी की डोली, अब उठी अर्थी     |     सुनील सोन्हिया को मालवा संगीत सम्मान से किया सम्मानित     |     फार्च्यून टी एमटी की मनमानी से परेशान किसान चढ़ा हाइटेंशन टावर पर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811