Let’s travel together.

बकस्वाहा में हुआ 62 वें निः शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन

0 66

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

हर माह की तरह इस बार भी संस्कार कंप्यूटर एवं कोचिंग सेंटर बस स्टैंड बक्सवाहा पर उत्थान सेवा संस्थान द्वारा निः शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस माह शिविर का आयोजन स्वर्गीय श्री मन्नू लाल जैन एवं स्वर्गीय श्री मति श्यामबाई जैन की स्मृति में किया गया। शिविर की शुरुवात आयोजक संस्था के सदस्यों एवं संयोजक अनिल कुमार जैन, सनिल कुमार जैन , राजेश कुमार जैन, नितिन जैन एवं उनके परिवार जानो द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की। शिविर में 276 लोगों का निः शुल्क नेत्र परीक्षण कराया गया। परीक्षण के दौरान 49 लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई इनमें से 39 मरीजों को स्वेच्छा से मोतिया बिंद के उपचार के लिए निज बस द्वारा श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट भेजा गया। साथ ही पूर्व में ऑपरेशन करा चुके 28 लोगों को फॉलोअप में चश्मे का वितरण किया गया। एवं 76 लोगों को निः शुल्क दावा तथा 16 लोगों को निः शुल्क चश्मा का भी वितरण किया गया। शिविर का आयोजन उत्थान सेवा संस्थान द्वारा हर माह 10 तारीख को किया जाता है। कार्यक्रम की आयोजक समिति के द्वारा बताया गया की यह 62 वाँ शिविर है। कार्यक्रम के आयोजक के रूप में उत्थान सेवा संस्थान के अध्यक्ष देवकीनंदन गंधर्व, महेंद्र साथी, कपिल तिवारी, गणेश प्रजापति, मनोरमा यादव के साथ संयोजक परिवार के सदस्य और संस्था के छात्र छात्राएं नेत्र रोगियों की मदद हेतु उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811