Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति बस्ती में 2.38 क़रोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन

0 79

भोपाल । उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा नगर निगम के वार्ड क्रमांक चार चोरहटा में अनुसूचित जाति बस्ती खोखम में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया। नगर निगम द्वारा कायाकल्प योजना से बनाई जा रही इस रोड की लागत दो करोड़ 38 लाख 87 हजार रुपए है। इसकी कुल लंबाई 3590 मीटर है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं खोखम बस्ती वालों को दो करोड़ 38 लाख रुपए की सड़क की सौगात देने आया हूं। इस बस्ती में 6 माह में चार मीटर चौड़ाई की सीसी रोड का निर्माण हो जाएगा। इससे आवागमन सुगम होने के साथ क्षेत्र का विकास भी होगा। इस सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री जी द्वारा विधायक क्षेत्र विकास निधि से रीवा के लिए स्वीकृत 19 करोड़ रुपए की राशि से किया जा रहा है। हमारी सरकार जनता से पूछकर उनकी इच्छा के अनुसार विकास के कार्य कर रही है। खोखम बस्ती में अधोसंरचना विकास के सभी कार्य कराए जाएंगे। इस सड़क के निर्माण के लिए यहाँ के पार्षद दारा सिंह ने विशेष प्रयास किया। उन्हें मैं सड़क निर्माण के लिए बधाई देता हूँ।

समारोह में नगर निगम के कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह ने सड़क निर्माण का तकनीकी प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवड़े, पार्षदगण, श्री राजगोपाल मिश्रचारी, श्री डीएन शुक्ला, जनपद अध्यक्ष गंगेव श्री विकास तिवारी स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811