Let’s travel together.

छात्र-छात्राओं को कराया जा रहा शैक्षणिक भ्रमण

0 102

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। शैक्षणिक भ्रमण में कक्षा 6 से 10 तक के कुल 152 छात्र छात्राएं एवं शिक्षक शामिल हुए । छात्र-छात्राओं को भोपाल के साइंस सेंटर, वन विहार, जन जाति संग्रहालय का भ्रमण कराया गया। साथ ही उसके ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला गया।


दीवानगंज क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण कराया जा रहा है। विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और भाईचारे की भावना का विकास करने के उद्देश्य से एक्सपोजर विजिट कराया जा रहा है। एक्सपोजर विजिट के लिए निर्देश प्राप्त होने के बाद प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों को चयन कर अभिभावकों से अनापत्ति प्रमाण लेने के बाद छात्र-छात्राओं को भ्रमण कराया जा रहा है। छात्र-छात्राओं को शिक्षकों के साथ अलग-अलग स्थानों का भ्रमण कराया जा रहा है। छात्र-छात्राओं को एक्सपोजर विजिट के माध्यम से शैक्षिक ज्ञान, राज्य की भिन्नताओं, विज्ञान एवं गणित उन्मुखी प्रतिष्ठानों की कार्यप्रणाली और उनसे जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हो रही है। इससे पुस्तकीय ज्ञान के साथ छात्रों के बाहरी ज्ञान में वृद्धि हो सकेगी।

अतिरिक्त बच्चों को समूह में रहने की प्रवृत्ति, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास के साथ ही खुले वातावरण में पुस्तकीय ज्ञान के अतिरिक्त अन्य ज्ञान में वृद्धि करना भ्रमण का मुख्य उद्देश्य है।एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के साथ विद्यार्थियों के अंदर भौगोलिक समेत अन्य परिस्थितयों की जानकारी हासिल करने का मौका मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811