Let’s travel together.

भारत पर्व में प्रसिद्ध कलाकारों तथा स्कूली बच्चों ने दी देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

0 70

गणतंत्र दिवस की संध्या में आयोजित भारत पर्व का विधायक डॉ चौधरी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा ने किया शुभारंभ

रायसेन।गणतंत्र दिवस की संध्या में रायसेन स्थित वन परिसर में आयोजित भारत पर्व का सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन तथा कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। विधायक डॉ चौधरी ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया।


भारत पर्व में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत बालिका अनुकृति पाठक द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति के साथ हुई। इसके उपरांत सारंगी वादक श्री शिराज हुसैन द्वारा सारंगी वादन में जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया……, ऐ मेरे प्यारे वतन, ऐ मेरे विछड़े चमन…. की प्रस्तुति दी गई। अगली कड़ी में दिलीप मासूम और उनके साथियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत कव्वाली की प्रस्तुति दी गई। श्रीमती दुर्गा मिश्रा और उनके साथियों द्वारा मेरे देश का गौरव….. सहित अन्य देशभक्ति गीतों पर मनमोहक सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। अंतिम कड़ी में ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के नन्हें बच्चों द्वारा जय हो तथा भगत सिंह पर केन्द्रित नाट्य की प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

भारत पर्व के समापन अवसर पर कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा सभी को पुनः गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारत पर्व के आयोजन के बारे में संबोधित किया गया। भारत पर्व में सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, एसडीएम श्री मुकेश सिंह, श्री राकेश शर्मा सहित अधिकारी, कर्मचारी और आमजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सवालों के घेरे में कमतोंन काँसिया पंचायत,बिना सचिव प्रभार के कैसे हो रहा करोड़ों का भुगतान?     |     श्रीरामनवमी धूमधाम से मनाई, श्री राम जन्मोत्सव पर शहर में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा का सनातन धर्म प्रेमियों ने किया जोरदार स्वागत     |     रामनवमी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की शुभकामनाएं, भोपाल-ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू     |     सरकार के 3 मंत्रियों ने लॉकडाउन की खबरों को नकारा कहा अफवाहों पर ध्यान न दे     |     नक्शा सुधार के नाम पर आरआई ने 5000 मांगे, रिश्वत का सौदा पटा तो 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा     |     बेगमगंज-सुल्तानगंज में डीजल संकट, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़     |     अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव “सिनेब्रेशन” में ‘जामगढ़ – श्री कृष्ण की ससुराल’ डॉक्यूमेंट्री को मिला द्वितीय स्थान     |     पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक छटा के बीच रॉयल गणगौर महोत्सव 2026: संपन्न     |     कवि गज्जे भैया स्मृति कवि सम्मेलन संपन्न     |     भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने व्यक्त किया शोक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811