Let’s travel together.

थाना नटेरन पुलिस ने बूधौ पहाड़ी स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर से दानपेटी व रुपया चोरी के आरोपी को 04 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

0 40

-आरोपी के कब्जे से चोरी गई दानपेटी व नगद 2112 रूपये को जप्त किया

विदिशा। थाना नटेरन पुलिस ने बूधौ पहाड़ी स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर से दानपेटी व रुपया चोरी के आरोपी को 04 घंटे के अंदर  गिरफ्तार कर लिया हे।

24 जनवरी को फरियादी भक्ति वात्सल्यदास पिता विशम्बर दास उम्र 54 साल निवासी श्री सिद्ध बाबा हनुमान मंदिर बूद्धों की पहाड़ी नटेरन ने थाने पर बूआकर रिपोर्ट की थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिद्ध बाबा मंदिर के अंदर से रुपए भरी दान पेटी को चुरा कर ले गया है जिसकी रिपोर्ट पर थाना पर अपराध क्रमांक 20 / 25 धारा 331(3), 305 (a) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया ।

प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे के निर्देशन एवं एसडीओपी गंजबासौदा श्री मनोज मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नटेरन के नेतृत्व में आरोपी की तलाश व गिरफ्तारी व चोरी गई दानपेटी व रुपया की बरामदगी हेतु टीम गठित की गई।

थाना प्रभारी नटेरन के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा ने विवेचना मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही कर मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्षय के आधार पर घटनाक्रम के आधार पर ग्राम खाईखेड़ा से संदेही राजा उर्फ राजेश अहिरवार को अभिरक्षा में लेकर विधिवत पूछताछ की गई जिसे अपना जुर्म स्वीकार किया बाद मेमोरेंडम लेख किया गया बाद घटना स्थल के पास से विधिवत दान पेटी व नगद रुपए 2112 रूपये की जप्त किए आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया गया।

इस मामले में थाना प्रभारी नटेरन निरीक्षक आशुतोष सिंह प्रधान आरक्षक विमल चौहान प्रधान आरक्षक हरिओम लोधी आरक्षक 217 दिलीप शर्मा, आरक्षक 229 धर्मेंद्र सिंह चौहान आरक्षक 402 गौरव शर्मा आरक्षक 1020 प्रदीप अलावा आरक्षक 738 जयप्रकाश गुर्जर की विशेष भूमिका रही

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811