युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार का खरगोन में हुआ सम्मान
कमल याज्ञवल्क्य बरेली रायसेन
प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष वैभव पवार का बरेली के पास खरगोन आगमन पर स्वागत और सम्मान किया गया। भाजपा मंडल खरगोन के अध्यक्ष अभिषेक रघुवंशी के कार्यालय पर खरगोन सहित आसपास के गांवों के नागरिकों ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार का मण्डल अध्यक्ष अभिषेक रघुवंशी के साथ शाल श्रीफल भेंटकर स्वागत और सम्मान किया। श्री पवार के साथ मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अंकित गर्ग , प्रदेश कार्यालय मंत्री विवेक शर्मा, प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी अंकित आर्य भी थे।

युवा अपनी शक्ति का सकारात्मक उपयोग करें
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने खरगोन में संवाद के दौरान कहा कि युवा ऊर्जा संपन्न होते हैं। युवाओं को अपनी शक्ति का उपयोग सकारात्मक कार्यों में करना चाहिए। श्री पवार ने कहा कि यह खुशी की बात है कि आज का युवा सकारात्मक और अच्छे कार्यों में सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवा स्वावलम्बी और सामर्थ्यवान बनकर स्वरोजगार से जुड़े। इस दौरान भाजपा नेता घनश्याम सिंह रघुवंशी, भगवान सिंह धाकड़, उमाशंकर उपाध्याय, रसिक रघुवंशी, कमलेश पटेल और देवेंद्र राजपूत आदि ने भी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार सहित साथ आए सभी साथियों का स्वागत और सम्मान किया।