अभिषेक असाटी बक्सवाहा
नगर के पीएम श्री कन्या विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा संपन्न हुई जिसमें द्वितीय स्तर में प्राथमिक से माध्यमिक तक के विभिन्न विषयों की विभिन्न पारियों में 368 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया प्रथम स्तर की परीक्षा जन शिक्षा केंद्र स्तर पर सम्पन्न हुई जिसमें शिक्षा केंद्र से प्राथमिक के चार बच्चे और माध्यमिक के 6 बच्चे चयनित हुए केंद्राध्यक्ष प्राचार्य अरविंद तिवारी ने बताया कि द्वितीय स्तर की परीक्षा जो बुधवार को संपन्न हो रही है उसमें चयनित बच्चे राज्य स्तर की परीक्षा में सम्मिलित होंगे यह परीक्षा दो दिवसों में चार पारियों में संपन्न होगी
परीक्षा के निरीक्षक के रूप में सहायक जिला परियोजना सम्यक श्री द्विवेदी, विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक श्री c.v.d बुंदेला सम्मिलित रहे विकासखंड के सभी बी.ए.सी तथा सी.ए.सी के द्वारा परीक्षा की व्यवस्था देखी गई विशेष रूप से पीरामल फाऊंडेशन के सदस्य आदर्श अरुण जय मेहता उपस्थित रहे।