Let’s travel together.

कन्यादान महादान है इसमें सभी की भावनाएं जुड़ी है : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

0 34

-गरीब कल्याण के लिए कन्या विवाह योजना है वरदान : प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया

-नारायणगढ़ में एक करोड़ 69 लाख से निर्मित इंडोर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का हुआ लोकार्पण

भोपाल ।उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि राज्य सरकार गरीब वर्ग के लिए अनेक योजनाएँ संचालित कर रही है। इन योजनाओं से गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार के साथ उन्हें आत्म-निर्भर बनाया जा रहा है। शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना उन गरीब परिवारों के लिए वरदान बनी है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों का धूमधाम से विवाह करने में असमर्थ है। ऐसे परिवारों की चिन्ता राज्य सरकार कर रही है।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा मंदसौर जिले के संत श्री रोटीराम जी महाराज कदम आश्रम, गौशाला, बेहपुर, चांदीखेडी, खजुरिया सारंग में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। विवाह सम्मेलन में 76 जोड़ों को योजना की राशि के चेक भी प्रदान किये गये। मंदसौर जिले की प्रभारी एवं महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया भी उपस्थित थीं।
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। जन-भागीदारी से जुड़ा हुआ इस तरह का पहला और सबसे बड़ा आयोजन है। ऐसे आयोजन में सभी की भावनाएं जुड़ी है। कन्यादान एक बहुत बड़ा दान होता है। वर-वधु एवं परिवार वालों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए श्री देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को कई प्रदेशों ने अपनाया है। इस योजना के माध्यम से समय और धन दोनों की बचत होती हैं। इस दौरान उन्होंने बेहपुर में मांगलिक भवन बनाने की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने नारायणगढ़ में एक करोड़ 69 लाख से निर्मित इंडोर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का लोकार्पण किया।

प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने रोटीराम महाराज की भूमि को प्रणाम करते हुए कहा कि यहां पर आना हम सभी का सौभाग्य है। सभी लोग गौ माता के महत्व को समझें और गौ-माता की पूजा करें। उन्होंने सभी वर वधु को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी का जीवन खुशियों से भरपूर हो। दांपत्य जीवन सुखमय हो।


जन-जागरूकता के लिए टीबी रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा एवं मंत्री सुश्री भूरिया ने मंदसौर में जन जागरूकता के लिए टीबी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टीबी मुक्त भारत अभियान के माध्यम से जिले में 100 दिवसीय टीबी जन-जागरूकता अभियान चल रहा है। समाजसेवी श्री नारु भाई 24 मार्च तक स्वयं के खर्च पर टीबी रथ का संचालन करेंगे। समाज में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जन समुदाय को जुड़ने के लिए अपील की गई। प्रभारी मंत्री ने श्री नारू भाई का निक्षय मित्र बनने पर प्रमाण पत्र देते हुए सम्मान किया।

इस दौरान सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन, श्री राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, श्री राजेंद्र सिसोदिया, संत श्री, आम नागरिक, पत्रकार मौजूद थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

35 करोड़ का गेहूं बना 150 करोड़ का ज़हर!रायसेन के वेयरहाउस में सड़ता रहा अनाज, करोड़ों रुपए फूंककर भी नहीं बचा पाए अधिकारी     |     रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक लगेगा राष्ट्रीय स्तर का ‘उन्नत कृषि मेला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     गेहूं खरीदी में व्यापारियों का हित साध रही है सरकार,किसानों को एक एक दाने का समर्थन मूल्य मिले,किसान डिफाल्टर होने की कगार पर-अजय सिंह     |     नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811